अदबी संगम कुरूक्षेत्र की जून माह की मासिक गोष्ठी का आयोजन डा.बलवान की अध्यक्षता में हुई। जिसका सारा कार्यभार व संचालन श्री विकास शर्मा ने किया। आयोजन स्थल- सैक्टर-7, के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में हुआ। गोष्ठी के प्रारम्भ में डा. संजीव कुमार ने अपनी ग़ज़ल के साथ आग़ाज़ किया। श्री मेहर चंद धीमान ने बच्चों पर कविता पढी- आई परीक्षा प्यारी-प्यारी। आओ मिलकर करें तैय्यारी।। आज के आयोजन में डा. सत्य प्रकाश तफ़्ता, श्री बी.एल.अरोडा, डा. बलवान,आर.के.शर्मा, श्रेणिक लुण्कड बिम्बसार, डा. उषा अग्रवाल, कविता रोहिला, सूबे सिंह सुजान, श्याम लाल बागडी, विकास शर्मा, शकुन्तला शर्मा, डा. केवल कृष्ण रिषी आदि। सदस्यों ने अपने कलाम पेश किये । दोस्त भारद्वाज को सभी सदस्यों ने आज फिर से याद किया। उनके बिना अदबी संगम का माहौल रूखा-रूखा सा रहता है। ये बात मौसम भी कहता है।
रविवार, 30 जून 2013
शुक्रवार, 21 जून 2013
पानी ही पानी देखते हैं हम ख़्वाब में..
2 2 1 2 1 2 1 1 2 2 1 2 1 2
पानी ही पानी देखते हैं हम ख़वाब में
ये ज़िन्दगी तो फंस गई है अज़ाब में।।
जिसके लिये तरसते थे,उससे ही डरते हैं,
ये ज़िन्दगी गुजारते हैं हम नक़ाब में।।
इस बात का ज़वाब नहीं है किसी के पास,
हर रोज़ कौन भरता है खुश्बू गुलाब में।।
आपस में भाई जब कोई भी काम करते हैं,
दोनो कहेंगे उसने की गडबड हिसाब में।।
हम आज उनको याद नहीं करते ठीक से,
जो जिन्दगी गुजार गये इन्कलाब में।।
……………………………………………………….सूबे सिंह सुजान
सोमवार, 10 जून 2013
मेरे दोस्त को ये क्या हो गया है। सुना है के वो शायर हो गया है।।
दोस्त, दोस्त होता है । दोस्त कभी बेवफ़ा नहीं होता।
करूक्षेत्र- (9जून2013) अदबी संगम करूक्षेत्र, की उसके संस्थापक श्री चन्द्र प्रकाश भारद्वाज ‘दोस्त’ को विशेष श्रृदांजलि गोष्ठी का आयोजन किया गया।ज्ञातव्य है कि श्री दोस्त जी का इंतकाल 4 जून की शाम को हो गया है। जिसकी याद में अदबी संगम ने एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। सर्वप्रथम उनके चित्र के सामने प्रो.सत्य प्रकाश ‘तफ़्ता’ ज़ारी,डा. के.के. ऋषि,व उनके पोत्र अर्पित पंडित ने पुष्प अर्पित किये। उसके बाद अदबी संगम के सभी 27 सदस्यों ने पुष्प भेंट किये।
आज की विशेष गोष्ठी का संचालन डा. बलवान ने किया। जिसमें सर्वप्रथम ओम प्रकाश राही जी ने दोस्त को सबका दोस्त कहा साथ ही कहा कि वह कंई बार गुस्सा हम पर किया करते थे जो कि नियमों का पालन के रूप में वे करते थे।श्री रत्न चंद सरदाना ने उनकी लिखी पुरानी ग़ज़ल का शेर सुनाया- दोस्त नौकरी से रिटायर्ड हो गया है। सुना है वो शायर हो गया है।। यह शेर उन्होने रिटायर्ड होने पर कहा था।, संगम के वर्तमान प्रधान कस्तूरी लाल शाद ने कहा कि- वे सुख-दुख में कभी विचलित नहीं हुये और उन्होने गीता सार को सार्थक जिया है।, सार्थक साहित्य मंच के संरक्षक प्रो. वी.डी.शर्मा ने कहा कि- इस अवसर पर हमें दोस्त को याद करते हुये उनकी ही तरह साहित्य के श्रेत्र में नये पौधे लगाने चाहिये।, चन्द्रमोहन सिंगला ने कहा- कि उनके परिवार जनों का सौभाग्य है कि उनको उन जैसा साफ दिल का इंसान व शायर मिला। हमें व उनके परिवार को उनके लिखे हुये साहित्य को प्रकाशित करवाना चाहिये। जनाब बाल कृष्ण ‘बेज़ार’ ने कहाृदोस्त जिंदादिल थे जिंदा हैं तथा जिंदा रहेंगे।, दोस्त के स्कूल के हमशायर,हमक़लम डा.के.के. रिषि ने कहा- दोस्त ने अदब का जो पौध लगाया था वो केवल लगा कर छोडा ही नहीं, बल्कि उसकी जिन्दगी भर देखभाल भी की है। इससे बढकर कौन सा रिश्ता है। जो उन्होने निभाया है।, प्रो. सत्य प्रकाश तफ़्ता ज़ारी ने कहा कि दोस्त अदब को समर्पित थे और जो भी कहते थे बहुत ही सोच-समझकर कहते थे।, स्वामी लोकेश गम्भीर ने श्री कृष्ण के गीता संदेश को याद करते हुये कहा कि हर आदमी एक दिन अपने पुराने कपडे उतार कर नये वस्त्र धारण करता है उसी प्रकार दोस्त जी भी अपने नव जीवन के लिये हमसे विधा हो चुके हैं।, विनोद धवन ने कविता के माध्यम से कहा—वो ऊँगली से शेर कहने की अदा,वो चश्मे के इशारों से बात करना।अदबी संगम नाम का थैला इतना भारी था,ये हमने आज जाना, जिसे तुम हमेशा अपने कंधों पर उठाये रहते थे।।सूबे सिंह सुजान ने एक शेर पढा- आदमी नेक सब नहीं होते। दोस्त जैसे क्यूं अब नहीं होते।। इस अवसर पर उनके परिवार से उनके पौत्र अर्पित पंडित मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य सदस्यों में श्री राकेश भास्कर,डा. श्रेणिक लुण्कड,गुलशन ग्रोवर,दीदार सिंह किरती,डा. शकुन्तला, डा. उषा अग्रवाल,कविता रोहिला, श्याम लाल बागडी, सुधीर ढाण्ढा , रमेश शर्मा,मुनिन्द्र मौद्गिल आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
गुरुवार, 23 मई 2013
एक चिन्ता नहीं गई मन से……
एक चिन्ता नहीं गई मन से
कब मिटेंगे ये कष्ट जीवन से।।
मैं समय ने बदल दिया कितना,
पूछता हूँ ये प्रश्न दर्पण से....।
वार्तालाप बस नयन करते,
प्रेम होता नहीं कभी तन से ।
आज मानव की रूचियाँ बदलीं,
प्रेम करने लगे हैं सम्पन से ।
तार्किक तथ्य है यही जग में,
प्रेम मिलता नहीं कभी धन से।
प्रेम बन्धन नही,सभी कहते,
प्रेम मिलता है,किन्तु बन्धन से।
ऐसे प्रेमी, "सुजान" होते हैं
जो जिधर देखें कर दें पावन से।
सूबे सिंह "सुजान"
तरही ग़ज़ल--आपसे मिल कर ये जाना दोस्ती क्या चीज़ है
आपसे मिल कर ये जाना दोस्ती क्या चीज़ है
अब मुझे महसूस होता है,खुशी क्या चीज़ है।।
ख़ून बेमक़सद बहाये, आदमी क्या चीज़ है,
आज तक समझा नहीं वो,जिन्दगी क्या चीज़ है।
धूप आई, बर्फ पिघली, पानी बनकर बह गई,
ये हिमालय जानता है, बेबसी क्या चीज़ है।
कैसे सूरज एक पल में जादू सा कर जाता है,
रात मुझसे पूछती है रोशनी क्या चीज़ है।
अपने-आपे में नहीं रहता है अब मेरा ये दिल,
सोचता हूँ आज मैं, ये आशिकी़ क्या चीज़ है।
खुश थे बचपन में,जवानी तो नशे में ही कटी,
ये बताता है बुढापा, वापिसी क्या चीज़ है।
खूबसूरत - खूबसूरत सारी दुनिया है मगर,
मैं तो हैंराँ हूँ, मुहब्बत आपकी क्या चीज़ है।
किस तरह पैदा किया माँ ने, समझना है यही,
तेल सरसों का निकलता है, फली क्या चीज़ है।
शब्दों का इक बाण,होठों की हंसी को छानता,
गुस्सा भी क्या चीज़ है,नाराजग़ी क्या चीज़ है।
सारी दुनियां देखकर, फिर बैठना लिखने "सुजान"
शांत मन से सोचकर कहना, खुदी क्या चीज़ है।
शनिवार, 4 मई 2013
नज़्म—बेटे की चाह
वो लडकियों से नफ़रत तो नहीं करते
लेकिन बेटे से प्यार ते करते हैं
वो ऐसे माँ-बाप हैं, जो
अपनी शादी के लिये
तो सुन्दर लडकी की तलाश में निकलते हैं
लेकिन अपने घर में लडकी नहीं देख सकते
बेटे की चाह में वे….
तांत्रिकों तक जा पहुंचते हैं
और अपनी बुद्दि को ठेके पर दे देते हैं
और फिर शुरू करते हैं
दूसरों के बेटों का क़त्लेआम
और फिर भी बेटा नहीं पाते
लेकिन जब कोई दिखने में बेवकूफ
और सच में सही तांत्रिक मिलता है
जो उनकी रग को पहचान कर
करता है डाक्टरी इलाज……..,…………
और उस पुरूष को पहचान कर
उसकी स्त्री से करता है सम्बन्ध
और कर देता है उसे गर्भवती
मलता है उनको पुत्ररत्न
वे खुश हो जाते हैं
तांत्रिक की विधा पर
न्योछवर करते हैं और भी बहुत कुछ
लेकिन वो स्त्री जानती है
कि कैसे प्राप्त हुआ है पुत्र
और पहचानती है पुरूष की मानसिकता को
नहीं बोलती कभी भी बडा सच
कैसा उबड-खाबड और समुद्र सा है
उसका सीना…..
कौन जाने क्या –क्या होता है
उसके सीने के पार भी…………….
bhool jate hn
| hamare ganv men chhote badon se pyar karte hn.... | hamare ganv men chhote badon se pyar karte hn.... |
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013
VO SHAKHS CHUP-CHAP JA RHA THA..वो शख़्स चुपचाप जा रहा था।
वो शख़्स चुपचाप जा रहा था
न जाने क्या सोचता रहा था।।
वो यूँ मुहब्बत जता रहा था,
कि मेरा घुँघट उठा रहा था।
जो आज मुझको मिटा रहा था,
कभी वो मेरा ख़ुदा रहा था।
वो काग़जों में कमा रहा था,
“नरेगा” के नाम पा रहा था।
जहाँ से गुजरें,वहीं पे खन्जर,
कि वक़्त हमको डरा रहा था।
वो बेवफ़ा है तो क्या हुआ है,
कभी मैं भी बेवफ़ा रहा था।
ये बीच में चाँद कैसे आया,
मैं उसकी सूरत बना रहा था।
मैं हडबडा के उठा तो सोचा,
वो कौन था जो जगा रहा था।
मैं जन्मदिन पर मिठाई खाता,
वो मेरी उम्र घटा रहा था।
फ़सल में नुकसान करते हैं पेड,
किसान उनको कटा रहा था।
कंई दिनों बाद पास आया,
वो नीचे-नज़रें झुका रहा था।
ख़ुदा भी उसके ही हक़ में होगा,
जो बस्तियों को जला रहा था।
था उनका मज़हब तो एक लेकिन,
ख़यालों में फासला रहा था।
सूबे सिंह “सुजान”
kani dino bad pass aaya,
vo neeche nazren juka rha tha!
tha unka mazhab toa ek lekin,
khyalon men fasla rha tha!
jo aaj mujko mita rha tha,
kabi vo mera khuda rha tha!
khuda bi uske hi haq men hoga,
jo bastiyon ko jala rha tha!
jhan se gujren vhin pe khanzr,
ke vaqt humko dara rha tha!
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013
dil men tumhare jo guman hai, vo idhar bhi hai……
दिल में तुम्हारे जो घुमाँ ,है वो इधर भी है
दीवार फाँद तो लूँ,मगर इसमें डर भी है।।
तुम कनखियों से देख कर जब मुस्कुराती हो,
क्या हाल मेरा होता है तुमको खबर भी है।।
उलझा के जुल्फ़ तेरी, मज़े ले गई हवा,
ये खूबसूरती का नज़ारा नज़र भी है।।
मिलते ही आँख, आँख से सब कुछ बता गई,
जो कशमकश इधर है, कुछेसी उधर भी है।।
मटता नहीं मिटाने से, ऐसा ख़ुमार है,
जो नाम दिल में नक़्श हैं उनमें जफ़र भी है।।
वो शहर मेरे ख़्याल में सबसे हसीन है,
जिस शहर की सडक के किनारे शजर भी है।।
...............................................सूबे सिंह सुजान
शनिवार, 23 फ़रवरी 2013
है फूल की किस्मत तो दो दिन में बिखर जाना…(ग़ज़ल)
है फूल की किस्मत तो दो दिन में बिखर जाना।
लेकिन उसे आता है हंसते हुऐ मर जाना….
हर रोज़ अंधेरा है हर रोज़ उजाला है,
डरना न कभी, मुश्किल राहों से गुजर जाना….
आदत ये सियासतदानों की, हद करती है,
चूहों की तरह अपना ही देश कुतर जाना…..
बादल को मुहब्बत से धरती यूँ बुलाती है,
छम-छम से बरसना और, सीने में उतर जाना…..
दीवाने हमेशा सीना ठोंक के कहते हैं,
रोने से तो अच्छा है हंसते हुऐ मर जाना…..
……………………………………………………………सूबे सिंह “सुजान”
गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013
कर्म प्रधान मुक्तक( यजुवेदी) पुस्तक के लिये जिसके भविष्य के निर्माण में प्रारम्भ
मुक्तक—1
सबके परमात्मा हे ज्योतिर्मान ।
रूप तेरा मनुष्य का विज्ञान।।
सत्य जीवन के प्ररेणादायक,
हम सभी करते आपका गुणगान।।
2.
आदमी की प्रकृति अहिंसक है।
जो कि जीवन में लाभदायक है।।
हो निडर उच्च स्थान पाओ,
ईश्वर ही हमारा सेवक है।।
3.
सिर्फ देखने में ही जटिल में हो।
सत्य जीवन के खेल स्थल में हो।।
जिन्दगी वायु-अग्नि जल से है,
क्यों न जीवन उथल-पुथल में हो।।
4.
शाखे रस,बल हमें प्रधान करो।
वो ग्रहण हम करें जो दान करो।।
फूल फल प्राप्ति को यज्ञ करते,
सब समस्याओं का निदान करो।।
……………………………………….अथप्रथमाः इति।
5.
हे पवित्र भूमि कामनाओं की।
सृष्टि तुम हो संभावनाओं की।।
तुम इसी चक्रव्यूह में चलना,
तुम स्थली हो उपासनाओं की।।
मंगलवार, 15 जनवरी 2013
आज आदमी जब भी आदमी से मिलता है।
आज आदमी जब भी आदमी से मिलता है
दिल्लगी छुपाता है बेबसी से मिलता है।।
वो सुकूँ मुझे दुनिया में कंही नहीं मिलता,
जो सुकूँ मुझे तेरी दोस्ती से मिलता है।।
खुद नहीं कभी हिलता, जैसे पेड ग़म का है,
जब मिलता है मुझसे ख़ामशी से मिलता है।
क्या बताऊँ मैं कुछ भी तो बता नहीं सकता,
बेवफ़ाई से या वो दोस्ती से मिलता है।।
बेवकूफ़ हूँ मैं, जो उसपे शक किया मैंने,
वो तो रस भरा है जो हर किसी से मिलता है।
………..सूबे सिंह सुजान……………….
रविवार, 6 जनवरी 2013
GHAZAL LIKHNE KA PRYAS-------आओ ग़ज़ल सीखें।
गज़ल विधा बहुत ही संगीतात्मक व लयात्मक है। इसमें बहर का खास तौर पर ध्यान खा जाता है और यह बहुर ही संगीत की पहली सीढी होती है। हम नवलेखकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिये।. आजाद लिखने,आजाद विचार प्रकट करने आदि विधि या तरीके हमें ग़लत करने को प्रेरित करते हैं। ताजा घटनाक्रम से भी आप यह समझ सकते हैं कि रेप के मामले उतने ही ज्याद इसलिये बढे हैं क्योंकि हमारे बंद वातावरण में अचानक टी.वी. व फिल्मस आदि का बेतहाशा गालियाँ बकना जैसा माहौल पैदा करना रहा है।। ाप इस बात को सही ऐसे समझ सते हैं कि- वा का मंद बहना सबको आन्नद प्रदान करता है। अगर हवा तूफान बन जाये तो नुकसानदायक होगी। उसी प्रकार काव्य में छन्द हैं अगर हम बेबहर,बिना छन्द लिखेंगे तो वह बेरोकटोक आँधी का रूप धारण कर लेती हैं। और फलस्वरूप समाज को नुकसान पहुँचाती हैं।
2 1 2 2 2 1 2 2 2 1 2
दोस्तो आप जो ऊपर देख रहे हैं वह इस ग़ज़ल का छन्द है। अर्थात बहर....मित्रों ग़जल केवल बहर में ही लिकी जाती रही है। और लिखी जानी चाहिये। क्योंकि बहर या छन्द भाषा को लयात्मक बनाते हुये। मात्राओं का एक समान, या एक नाप है। जो संगीत को संगठित करते हुये सुशोभित करता है। आप कह सकते हैं कि छन्द एक तरह की संगीत की धुन को पहले से ही तैयार करता है।
अब आप ऊपर की मात्राओं को देख कर लघु, गुरू का द्यान रखते हुये पढिये। एक खास ध्यान इस बात का भी रखिये कि किसी भी शब्द की आखिरी को लघु पढा जा सकता है। यह कवि के लिये छूट दी गई है। जानकार इन बातों को अच्छी तरह जानते हैं लेकिन नये लोग बहुत हैं जो फेसबुक पर ग़ज़ल लिखने का प्रयास करते रहते हैं लेकिन वह ग़ज़ल छन्द से बिल्कुल अनजान हैं । मेरा प्रयास है उन सब नवलेखकों को थोडा बहुत छन्द का ज्ञान कराया जाये। ताकि वे भविष्य में किसी गुरू की तलाश कर उनसे भलि-भांति सीख सकें।।
2 1 2 2 2 1 2 2 2 1 2
जिंदगी हम भी समर तक आ गये।
गाँव से चलकर नगर तक आ गये।।
मुस्कुराते - मुस्कुराते वो सभी …,
रास्ते के पेड घर तक आ गये।
सामने आते ही उनके यूँ हुआ,
ज़ख़्म सब दिल के नज़र तक आ गये।
खूबसूरत सी बला लगती है वो,
बाल जब सर के कमर तक आ गये।
एक जंगल में पुराना पेड हूँ,
काटने को वो इधर तक आ गये।
प्यार एहसासों से निकला इस तरह,
दिल के रिश्ते अब खबर तक आ गये।।
…………………………………सूबे सिंह सुजान
इस ग़ज़ल में मेरा प्रयास रहा ही कि कम से कम मात्रायें गिरायी गई हैं।
मात्रा गिराना---किसी भी शब्द के अन्त में आई दी्र्घ मात्रा को लघु मानना। कहलाता है।
शुक्रवार, 4 जनवरी 2013
ग़ज़ल—जिंदगी हम भी समर तक आ गये।।
जिंदगी हम भी समर तक आ गये।
गाँव से चलकर नगर तक आ गये।।
मुस्कुराते - मुस्कुराते वो सभी …,
रास्ते के पेड घर तक आ गये।
सामने आते ही उनके यूँ हुआ,
ज़ख़्म सब दिल के नज़र तक आ गये।
खूबसूरत सी बला लगती है वो,
बाल जब सर के कमर तक आ गये।
एक जंगल में पुराना पेड हूँ,
काटने को वो इधर तक आ गये।
प्यार एहसासों से निकला इस तरह,
दिल के रिश्ते अब खबर तक आ गये।।
…………………………………सूबे सिंह सुजान
बुधवार, 19 दिसंबर 2012
hydrabad..हैदराबाद शहर
मुझे दिसम्बर 2012 में हैदराबाद,आंध्र प्रदेश जाने का अवसर मिला यह पहला अवसर था जब मैं पहली बार दक्षिण भारत के किसी शहर में गया। सुना था कि यह नवाबों का शहर है लेकिन मैं इस शहर की नवीन शैली,हाईटेक सिटी व इसकी पुरानी सभ्यता का महान सिलसिला तथा आज के दौर का शहर सब कुछ बहुत ही सुन्दरता के साथ मन को सुशोभित कर रहा था वर्तमान समय शहर बहुत ही सुन्दर व सडकें एकदम से स्वस्थ,कंही भी किसी प्रकार का कोई कट नहीं। मौसम ने तो शहर में चार चाँद लगा रखे हैं।धूल नाम की चीज नहीं।
अगर हम हरियाणा से हैदराबाद का मुकाबला करें तो पायेंगे कि हरियाणा तो बहुत ही पिछडा नजर आयेगा। जबकि हरियाणा के गाँव आंध्र प्रदेश के गाँवों से बेहतर है। लेकिन केवल हैदराबाद का मुकाबला गुडगाँव भी नहीं आता।।
दूसरा – मैं रात के बारह बजे भी जब शहर में घूम रहा था तो पाया कि यहाँ लडकियाँ आधी रात तक भी सुरक्षित हैं। जबकि हरियाणा में घर में भी असुरक्षित हैं।भारत में यह अन्तर देखकर हैरानी होती है। कुल मिला कर मैं कह सकता हूं कि हैदराबाद संस्कृतियों का संगम है।
रविवार, 2 दिसंबर 2012
फिर रात मेरे पास में बैठी चली गई।
ऐ- दोस्तो बहुत ही नुकीली है जिन्दगी
हिम्मत तो देखिये फिर भी जी ली है जिन्दगी
सब दाल भात इसमें पकाया जा सकता है,
चूल्हे पे रक्खी एक पतीली है जिन्दगी
एक शेर खास…….
फिर रात मेरे पास में बैठी चली गई।
कैसा हूँ,दिल की बात भी पूछी चली गई।
सोमवार, 29 अक्टूबर 2012
ईशाकपुर का जंगल
एक ईशाकपुर नामक गाँव की ज़मीन में अभी एक साल पहले तक एक पुराने समय जैसा जंगल था। यह लगभग सौ एकड का जंगल था।उस जंगल की खासियत यह थी कि वहां वही पुराने पेड,झाडियाँ,करोंदे के पेड,बेर की झाडियाँ व अन्य सब तरह के पेड मौजूद थे। अभी एक साल पहले की ही तो बात है वहाँ हर तरह के पक्षी मज़े से रहते थे। अनेकों रंगों की चिडियाँ भी थी। काफी सालों से गाँव की पंचायत चाह रही थी कि जंगल की ज़मीन को खेतों में तबदील कर लिया जाये तो इस ज़मीन को ठेके पर देकर पंचायत को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।किसान लोग खेती करेंगे और पंचायत को प्रतिवर्ष ठेके के रूपये प्राप्त होते रहेंगे जिससे गाँव की गलियों व अन्य काम आसानी से हो सकेंगे। लेकिन दूसरी तरफ कुछ गाँव के ही लोग थे जो चाह रहे थे कि यह काम न होने पाये। इन लोगों में कोई भी ऐसा आदमी नहीं था जो यह चाहता हो कि जंगल की निशानी को बचाया रखा जा सके और इसलिये जंगल के काटे जाने का विरोध करता हो, बल्कि इसलिये विरोध करते थे कि कंही सरपंच और उसका खेमा यह काम करके वाहवाही न लूट ले। और फिर से अगले चुनाव में कंहीं उनको जनता दुबारा न चुन दे।
इस तरह दोनों खेमों में कईं बार तनातनी भी हुई लेकिन सरपंच की पक्ष का खेमा बहुत ठंडे स्वभाव का था जिस कारण हर बार टकराव टलता रहा। यह गाँव के लिये व गाँव के लोगों के लिये बहुत अच्छी बात रही कि कभी कोई ख़ास झगडा आपस में नहीं हो सका। कुछ समझदार लोगों के बीच में आने से यह टकराव टलता ही रहा।लेकिन इस गाँव का दुर्भाग्य यह है कि इन लोगों ने अपनी राजनीति की जंग में गाँव के सार्वजनिक काम नहीं होने दिये। जितनी भी सरकारी ग्रांट आई सब कामों पर झट से स्टे लगया जाता रहा। और गाँव की जनता के सारे काम अधूरे ही पडे रहे। और फिर एक दिन पंचायत कोर्ट केस जीत गई और पुलिस की मदद से बी.डी.ओ. व तहसीलदार की उपस्थिति में जंगल के पेडों को कटवा कर उसके खेत बनाये गये। बहुत से ठेकेदारों को लकडी काटने का काम मिला जिसमें से तहसीलदार व बी.डी.ओ. का हिस्सा भी था। बेचारे गाँव के गरीब ठेकेदारों को यह काम नहीं मिल सका क्योंकि जब बोली की गई तो वह यह बोली नहीं दे सके। जबकि बाद में पता चला कि जो बोली मौके पर दिखाई गई थी वह तो झूठी थी असल बोली तो बहुत कम थी। हो भी क्यों न क्योंकि उऩ मोटे ठेकेदारों ने उसमें से मोटा हिस्सा बी.डी.ओ. व तहसीलदार को देना था।
भारत की आज़ादी के बाद इसकी तरक्की में भारत के लोगों का ही बाधा के रूप में सबसे आगे आना ही एक मुख्य कारण रहा है इसकी आज़ादी को अंग्रजों की अपेक्षा इन स्वदेशी अंग्रजों से ज्यादा खतरा आज तक रहा है। जो बदस्तूर ज़ारी है। जो अपनी राजनीति के चक्कर में हर ग़लत काम को अंज़ाम देते रहे हैं। इसी तरह उपर की राजनीति में है। यह तो एक गांव की राजनीति है। राज्य व राष्ट्रीय राजनीति में तो बहुत बडे गडबड घोटाले होते हैं आजकल जो उजागर होने के बाद भी जनता पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रहे हैं। जनता को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि कौन भला कौन बुरा है। जनता अच्छे आदमी की पहचान भी भूल गई है शायद, उसके सामने अच्छा आदमी हो तो वह उसको समझ नहीं पाती और फिर से ग़लत आदमी को चुन लेती है और हर बार पछताने के सिवा उसके पास कुछ नहीं रह जाता है।
आज जब आठ साल का आरूष और मैं उस जंगल वाले खेतों के पास सटे एक डेरे में एक हड्डियों के डाक्टर के पास अपने पिता जी की टूटी हुई हड्डी को दिखाने गये तो आरूष ने इन चिडियों को देखा तो वह कह उठा कि डाक्टर बाबा आपके पास तो बहुत रंग-बिरंगी चिडियां हैं एक हमें भी दे दो। इस बात पर डा. पाल ने बताया कि बेटे अब इन चिडियों का घर ही लुट गया है इनको कौन और कब तक पाले रख सकेगा। वह बोले मैंने पिछले एक साल से चावल की कंई बोरियाँ इनके लिये कुटवायी हैं और प्रतिदिन सुबह इन्हें डालता हूँ जिसे खाने के लिये यह आती हैं और मेरे घर के आसपास इन्होने अपने घोंसले बना लिये हैं। वह आगे बोले कि जितना मुझसे हो सकेगा उतना मैं इन्हें खिलाता-पिलाता रहूँगा। यह हमारी लालची दिनचर्या का नतीज़ा है कि हम कुदरत की इन उडती हुई परियों के सौन्दर्य को भूल रहे हैं। इनमें असीम आन्नद है। ये चिडियाँ हमारे मन को शान्ति प्रदान करती हैं यह सोच ही मानव की भावनाओं को मानव के करीब रखती है और हमें मानवता का पाठ पढाती है। मेरे बच्चे हमें इन चिडियों से प्यार करते रहना चाहिये यह हम मानवों की तरह इसी प्रकृति का हिस्सा हैं हमें कोई अधिकार नहीं कि हम इनके घोंसलों को तोडें। ये चिडियाँ तो जीवन का सबसे आन्नदायक गीत हैं जिसे गुनगुनाते हुये किसी वाध यन्त्र की आवश्यकता नहीं होती बल्कि प्रकृति स्वयं संगीत को बजाती है।
सूबे सिहं सुजान
29-10-2012
करूक्षेत्र (09416334841)