शनिवार, 29 सितंबर 2012

दूसरे को तुच्छ कहने के पीछे क्या सोच होती है।

एक मुशायरे में भारत के दिग्गज सायर अपनी ग़ज़लें पढ रहे थे। कार्यक्रम के अंत में लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया प्रकट कर रहे थे। एक महाश्य अच्छे शायर थे लेकिन उनको अच्छे-अच्छे शायरों में कोई भी अच्छा नहीं लगा । हां लेकिन उन्होने एक सुंदर शायरा की जरूर तारीफ की। और कहा कि मुन्नवर राणा व राहत इन्दौरी  की कुछ ख़ास शायरी नहीं हैं। इनसे अच्छी तो ये कल की शायरा है। इस वाक्य को सुन-देख मुझे बडी हैरानी हुई। क्या सोच होती है आदमी की एक नामवर शायर को भी तुच्छ कैसे कहा गया है। उस महाश्य के मन में क्या रहा है। इसमें कोई शक नहीं है। उस महाश्य को पहले तो यह लगता है कि मैं ही अच्छा शायर हूँ और कोई हो ही नहीं सकता। वह किसी की तारीफ़ कर ही नहीं सकते जो ख़ुद की तारीफ सुनना पसंद करते हैं। दूसरा सोने पे सुहागा ये हुआ कि वहां उनकी सोच के मुताबिक सुन्दरता की देवी मौजूद थी तो वह और किसी को अच्छा कैसे कहे भला। 

इस प्रकरण में यह भी तथ्य है कि उस आदमी को ऐसी बातें करने से मिलता क्या है क्या सामने वाले पर कोई असर पडता है। ऐसा नहीं है उसको तो मालूम भी नहीं कि उसने उसके बारे में क्या सोचा है। वह अपना काम तत्लीनता से कर रहा है और जब तक आदमी को पता ही नहीं कि उसके बारे में किसी ने क्या कहा है उस पर किसी प्रकार का असर भी नहीं पडता यह भी प्राकृतिक है। मानवीय स्वभाव हैं दोनों तरफ़- यह हर स्तर के व्यक्ति के साथ होता रहता है। यह मानवीय स्तरों के हर स्तर पर होता है मानव अपने आप से बहुत संतुष्ट होता है वह दूसरों की आलोचना करने में भी संतुष्टि प्राप्त करता है। लेकिन आलोचना तो होना व करना अच्छी बात है। लेकिन जब आलोचना ही बेहुदी तरीके की हो। जिसमें  से घृणा ही साफ़ झलकती हो तो वह स्वस्थ प्रकार की आलोचना न होकर ईर्ष्या से प्रेरित आलोचना है।

                                                                                 सूबे सिंह सुजान

गुरुवार, 20 सितंबर 2012

लोक कथा में मानव के लिये अदभुत सीख ।

एक तेली प्रतिदिन तेल बेचने जाता था। एक दिन वह बहुत दूर निकल गया और घने जंगल में रास्ता भटक गया था । शाम होने को थी और वह आज के दिन कुछ भी तेल नहीं बेच पाया था । अचानक उसे एक साँप दिखाई दिया पहले वह घबराया किन्तु साँप को वापिस जाता देख वह ठहर गया और साँप की ओर देखने लगा। कुछ ही देर में साँप बिल में गया और तुरन्त एक सोने की मोहर लेकर वापिस आया। जिसे वह वहीं छोड कर वापिस बिल में चला गया। तेली के मन में आया कि आज तो अच्छी दिहाडी निकल गई और मोहर को उठाने ही वाला था कि साँप दुबारा फिर बाहर आ गया साँप को देखकर तेली दौड कर पीछे हटा। लेकिन इस बार फिर साँप ने एक ओर सोने की मोहर वहीं छोड दी इस तरह साँप का यही क्रम चलता रहा और वहाँ पर सोने की मोहरों का ढेर लग गया। जब साँप का निकलना बंद हो गया तो तेली ने सारी सोने की मोहरों को उठाना चाहा लेकिन वह उन्हें किस वस्तु में डाले यही सोच रहा था कि उसे ध्यान आया कि जिस डोलची में तेल लिये है क्यों न उसी में डाल ले, ओर उसने वह तेल वहीं मिट्टी पर गिरा कर सोने की मोहरें उस में डाल ली। और आगे की ओर चलने लगा लेकिन शाम हो रही थी  तो उसने रात को ठहरने के लिये किसी जगह की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर चलने के बाद उसे एक गाँव नज़र आया। वह गाँव में गया सामने वाले घर में जाकर कहा कि मुझे रात को ठहरने के लिये जगह दे देंवे।

 

घर का मालिक जो कि जाति से बनिया था बोला कि आप कौन हैं,कहाँ से आये हैं और क्या काम करते हैं। तेली ने जवाब दिया कि वह तेली है और हर रोज़ तेल बेचता है लेकिन आज उसका तेल भी नहीं बिका और वह जंगल में भटक गया इसलिये घर नहीं जा सका। बनिये ने उसकी परेशानी को समझते हुये उस पर विशवास करके उसे घर में पनाह दे दी। रात को तेली को खाना खिला कर सुला दिया गया। जब आधी रात हुई थी कि बनिये के घर में बहु को बच्चा हुआ और दाई ने तेल माँगा। लेकिन बनिये के घर में तेल नहीं था बनिये को तभी याद आया कि तेली के पास तो तेल जरूर होगा उसने जाकर तेली की डोलची में तेल देखा तो हैरान रह गया कि उसमें तेल नहीं सोने की मोहरें थी। उसने सोचा तेली ने झूठ बोला है तो क्यों न मोहरें चुरा लें और बनिये ने सारी मोहरें चुरा ली और मोहरों की जगह गाँव से तेल लाकर डाल दिया क्योंकि तेली ने कहा था कि उसका डोलची में तेल है।

सुबह जब तेली उठा तो उसे नाश्ता करवा कर बनिया गाँव से दूर तक छोडने गया तेली बार-बार कह रहा था कि धन्यवाद आप वापिस जायें। लेकिन बनिया उसे दूर तक छोडने गया। जब  बनिया वापिस गाँव की तरफ जाने लगा तो कुछ दूर जाकर तेली ने उत्सुकता पूर्वक डोलची को खोला तो उसमें सोना न पाकर व तेल देखकर उसके होश गुम हो गये।उसे गहरा सदमा लगा। वह इसी सदमें में सोच ही रहा था कि उसके पास एक आदमी आया। उसने पूछा कि आप इतने घबराये से क्यों लग रहे हैं। तेली ने सारी घटना बताई तो उस महर्षि ने बताया कि भाई इस घटना पर इतना दुखी मत हो क्योंकि वो सोने की मोहरें तेरे भाग्य की नहीं थी। वह तो बनिये के भाग्य की थी जो तेरे माध्यम से वहाँ पहुँचाई गई हैं। वह तेरी नहीं थी तेरे भाग्य में रोज तेल बेचना ही है यही तेरा काम है। जो कल तेरा तेल नहीं बिक सका था उसके एवज़ में तुझे कल का खाना मिल चुका है और आज का तेल तेरे पास है। यही भगवान की मरजी थी जो भगवान चाहते हैं वही होता है उसके बिन चाहे कुछ नहीं होता। प्रकृति ने सबके हिस्से के काम बाँट रखे हैं जो आपका काम है वह आपके पास है इसका मतलब आपका कुछ खोया नहीं गया है। 

                                                                    sube singh sujan

                                                                  9416334841

शुक्रवार, 14 सितंबर 2012

धूप का बोझ……..

धूप का बोझ सर पर उठा कर चला………..

देखिये वो बडा हौंसला कर चला…………….

मैं वफा की इबादत करूँ कब तलक,   

बेवफा तू मुझे बेवफ़ा कर चला……….सुजान

सोमवार, 27 अगस्त 2012

सावन का देर से आना।

आज हम सावन के आने पर भी खुश नहीं हैं क्योंकि वह देर से आया है लेकिन इसमें सावन का क्या दोष है। वह तो हमें फोलो कर रहा है। देर से आने का तो हमारा लम्बा इतिहास है। जो हमारे नेताओं की देन है। हमें इस मामले में नेताओं का शुक्रगुज़ार होना चाहिये। जिन्हें हमें यह सुदृढ परम्परा दी है। हमें नेताओं की कुर्बानियों को यूँ ही नहीं भुलाना चाहिये।  अब हम थोडा सा इस परम्मरा के इतिहास के बैकग्राऊंड पर नज़र डालते हैं। अक्सर नेता लोग ही लेट आते थे फिर धीरे-धीरे पता चला कि हमारे देश के कर्मचारियों को भी नेताओं की रीस हो गई और वो भी नेता के पदचिन्हों पर चलने लगे। नेताओं का देखिये आज कहां तक असर हुआ। अब इस देश में हर आदमी लेट आने को बडा हुनर मानने लगा है। सबमें होड लगी है लेट आने की। नेता से लेकर हर कर्मचारी अब लेट आने की तैयारी करता है। वह पूरी प्लान के साथ लेट होने के फायदे ढूंढता है। नेता का लेट होना तो ठीक था। और सबकी आसानी से समझ में भी आता था कि जब तक लोग अधिक से अधिक इक्कठ्ठे नहीं हो जाते तो नेता का सभा में आने का क्या फायदा । क्योंकि नेता को तो हमेशा जनता की फिक्र रहती है ना भला। उसे जनता के सिवा कुछ सूझता ही नहीं। जनता ही उसकी अन्दाता है,जनता ही उसकी विधाता है। अब गरीब बेचारे भगवान को पूजते रहते हैं। और नेता गरीब को पूजता है। है न चमत्कारी देश। नेता का पेट फूलता है,गरीब का पेट पतला होता है।

 

नेता ने सबको सिखाया कि देर से आना बहुत फायदेमंद है। और लगभग हर विभाग के कर्मचारियों ने इस तथ्य को परखा और फोलो करना शुरू कर दिया। फिर इन्हें देखा-देखी स्कूल में अध्यापक लेट आते, तो बच्चों ने भी लेट आना शुरू किया। बच्चों को खूब मज़ा आने लगा। और हालात मज़े के अब यह हैं कि बच्चों ने लेट आना सीखने के बाद बताया कि जो पढा-पढाया ही खरीद ले वो ज्यादा समझदार कहलाता है तो हर तरफ यही फिकरा हवा में गूंजने लगा। कि पढने वाला बेवकूफ और जो पढा-पढाया प्रमाणपत्र ले आये वह ही असली समझदार होता है। क्योंकि काम तो आदमी की योग्यता ने करना है। तो जो योग्य होगा भला उसे पढने की क्या जरूरत, पढने की जरूरत तो उसे है जो योग्य नहीं। और सिलसिला यूँ चला कि हर स्कूल के विद्धयार्थी पढना छोड कर जुगाड तकनीक का प्रयोग करने लगे। और नये-नये कीर्तिमानों की झडी लगा दी। खिलाडियों ने भी नेताओं की राह पर चल कर खेलों में नशीली दवाओं का प्रयोग करके खूब नाम और पैसा दोनों कमाये।

इस तरह मौसम ने भी आदमी से ही सीखा कि देर से आने के अपने फायदे हैं। अब देखिये ना कि पिछले कईं सालों से किसानों ने बेहद अनाज पैदा किया जिसे रखने के लिये सरकार के पास जगह नहीं रही और उसे समुद्र में फेंकना पडा। अब अगर जगह नहीं है तो समुद्र में ही फेंकेंगे ना। और कहां रखेंगे भला। जब अनाज ज्यादा होगा तो अब उसे कम करने के लिये आदमी तो सोचता नहीं तो मौसम को ही सोचना पडेगा। और मौसम ने सोचा। और इस बार देर से आया ताकि जो फ़सल किसान ने मर-मर कर खडी कर ली है। वह तो बम्पर होने वाली है। तो नेताओं ने सोचा कि इस बार हम इतने सारे अनाज को कहां रखेंगे। और मौसम विभाग को कहा देखो अगर आप लोगों को तन्ख्वाह लेनी है तो सावन को लेट कर दो। ताकि जो फ़सल किसानों ने उगा ली है। उसे बिना किसी लाग-लपेट के नष्ट किया जा सके।सांप  भी मरे और लाठी भी न टूटे। मौसम विभाग ने सावन से कहा देखो भई सावन अगर हमारे देश में हमारी इजाजत के बैगर आये तो आपकी खैर नहीं । इसलिये जब हम कहें तभी आना । और सावन आदमी से डर गया। सावन ने सुन रखा था कि आजकल आदमी खुद ही कृत्रिम बरसात कर लेता है। तो कंही कल मेरे ऊपर ही बैन ना लगा दे और वह चुपचाप मौसम विभाग की बात मान गया । और देर से आया और खूब आया ताकि सरकार को खूब मज़ा आये और कल हो सकता है सरकार मुझे ‘भारत रत्न’ से ही पुरस्कृत कर दे।

                                     सूबे सिंह सुजान

                                      e-mail-subesujan21@gmail.com

                                mob.09416334841

बुधवार, 15 अगस्त 2012

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कुरूक्षेत्र में मुशायरा।

अमीन साहित्य सभा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2012 को सांय 7 बजे मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें  जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय भगवान शर्मा (डी.डी.) मुख्य अतिथि रहे। व अध्यक्षता की करनाल से आये डा. महावीर शास्त्री ने। मंच के साहित्य अतिथि के रूप में डा. सत्य प्रकाश तफ्ता ने शिरकत की। मुशायरे में भाग लेने वाले मुख्य शायरों में चण्डीगढ से सत्यपाल सरूर, अम्बाला से रमेश तन्हा, करनाल से डा. सरिता आर्य,डा. ज्ञानी देवी, कैथल से गुलशन मदान, कमलेश शर्मा, पेहवा से डी.पी. दस्तूर, श्याम लाल बागडी, तथा कुरूक्षेत्र से स्थानीय शायरों में सत्य प्रकाश तफ्ता,डा. कुमार विनोद,डा. बलवान सिंह, सूबे सिंह सुजान,डा. सलोनी,डा. दिनेश दधीचि,दीदीर सिंह कीरती, दीवाना,कस्तूरी लाल शर्मा शाद,ओम प्रकाश राही,डा. सुधीर कुमार रामेशवर दास गुप्ता आदि शाइर, कवियों ने जम कर ग़ज़लें व कवितायें पढी।

कवियों ने भारत माता को याद किया व शहीदों के बलिदानों का गुणगान किया। सुजान ने अपने हाइकु में कहा-अमर रहे। बलिदान शहीदों का, अमर रहे। और ग़ज़ल के तीखी संवेदना को झकझोरते हुय़े शेर देखिये- बम फटा था निशान बाकी है, पूछ ले कोई जान बाकी है।डा. सरिता आर्य का बदलाव का नया रंग--- रिवायतों के सहारे कब तक कटेगी ये उम्र,आओ कुछ तोड-फोड करें सुधार के लिये। सत्यपाल कौशिक  ने कहा—वफ़ा के शहर में मक़बूल थी सदा अपनी,मगर न पहुंची ये उन तक भी ना रसा-कितनी। रमेश तन्हा ने कहा—बेलौस रही सदा मुहब्बत तेरी,तू न ले कभी किसी से नफ़रत । गुलशन मदान ने कहा—कुछ मत पूछो अपना हाल, कुदरत ने किया कमाल।।

डा. महावीर प्रसाद शास्त्री की कविता बहुत ही गहनता लिये हुये थी। जो स्त्री की मार्मिक अनुभूति को बयान करती है। देखें—पुरूष हमें तब चूमते हैं,जब हम सोये हुये होते हैं आराम से,और हम उनहें तब चूमती हैं, जब वे रो रहे होते हैं। और देश के हालात पर देखिये कितनी सार्थक कविता –ये चाँदी का टुकडा तेरा,ये चाँदी का टुकडा मेरा, अपने-2 टुकडों में से काट कर कुत्तों को भी तो देना है,जो रात बिरात पैहरा देते हैं।

इस तरह कुल मिला कर यह मुशायरा सफल रहा।जिसके पुरोधा बेधडक शायर बाल कृष्ण बेज़ार रहे।

सोमवार, 13 अगस्त 2012

Akesios - Blog

Akesios - Blogसोमवार, 13 अगस्त 2012बम फटा था निशान बाकी है।
बम फटा था निशान बाकी है

पूछ ले कोई जान बाकी है।।

जितना सामान ता वो लूट लिया,

मेरे दिल की दुकान बाकी है।।

देश का हाल इस तरह का है,

टूटी तलवार,म्यान बाकी है।।

मैं मरूँगा नहीं किसी हालात,

मुंह में जब तक जबान बाकी है।

हमने लूटा जमीं,हवा,पानी,

लूटना आसमान बाकी है।।

दोनों के बीच में मरा मज़हब,

हिन्दू और मुस्लमान बाकी है।।

अपना अनशन भी बेनतीज़ रहा,

क्या अभी इत्मिनान बाकी है।।

मारने में कोई क़सर तो नहीं,

फिर भी कैसे सुजान बाकी है।।

सूबे सिंह सुजान

13.08.2012

बम फटा था निशान बाकी है।

बम फटा था निशान बाकी है 

पूछ ले कोई जान बाकी है।।

जितना सामान ता वो लूट लिया,

मेरे दिल की दुकान बाकी है।।

देश का हाल इस तरह का है, 

टूटी तलवार,म्यान बाकी है।।

मैं मरूँगा नहीं किसी हालात, 

मुंह में जब तक जबान बाकी है।

हमने लूटा जमीं,हवा,पानी, 

लूटना   आसमान   बाकी   है।।

दोनों के बीच में मरा मज़हब,

हिन्दू और मुस्लमान बाकी है।।

अपना अनशन भी बेनतीज़ रहा, 

क्या अभी इत्मिनान बाकी है।।

मारने में कोई क़सर तो नहीं, 

फिर भी कैसे सुजान बाकी है।।

                        सूबे सिंह सुजान

                       13.08.2012

रविवार, 12 अगस्त 2012

ग़ज़ल के दो शेर

बम फटा था निशान बाकी है

पूछ ले कोई  जान  बाकी है।।

जितना सामान था वो लूट लिया,

मेरे दिल की दुकान बाकी है।।

सूबे सिंह सुजान

मंगलवार, 7 अगस्त 2012

कहानी---कैटी-एक बिल्ली का बच्चा

स्कूल में बच्चों ने एक बिल्ली का बच्चा पकड कर मुझे दिया। और कहने लगे कि आप इस बच्चे को पाल लें। बच्चा बहुत प्यारा था मैं भी मोहित हो गया। और उसे घर ले आया। घर पर बच्चों ने उससे पहले दिन तो दूरी बना कर रखी उन्हें उससे थोडा डर लग रहा था। लेकिन दो-चार  दिन बाद उससे इतने घुल-मिल गये कि उसके बिना खाना तक नहीं खाते थे। बच्चों को अपना प्यारा मित्र मिल चुका था। नीति फिर भी उससे दूरी बनाये रखती थी लेकिन आरूष हर पल उसके साथ ही रहता था। वह खाना भी उसके साथ ही खाता था। अगर उसकी माता उसे कहती कि खाना तो अलग बैठ कर ख लिया कर तो वह खाना खाने से ही मना कर देता था। इस पर उसकी मम्मी के लिये और आफ़त खडी हो जाती फिर वह बेटे को गले लगा कर,प्यार से मनाती और कुछ देर बाद उसका गुस्सा ठंडा होता और फिर वह खाना बिल्ली के साथ ही खाता। बच्चों में बिल्ली के प्रति प्यार को देखकर  मेरा मन खुश हो जाता था। मुझे अपने बचपन की यादें ताजा हो जाती थी। हालांकि मैं अपने बचपन में पालतु जानवरों के साथ खेलने को तो आतुर रहता था लेकिन खेल नहीं पाता था।क्योंकि पिता जी का इतना दबाव हमारे ऊपर रहता था कि हमें कभी खेलने का ठीक से अवसर ही नहीं मिल पाता था। हमारा बचपन का दौर केवल काम करने के लिये था। माता-पिता की आज्ञा मानना हमारे लिये ऐसा था जैसे कि भगवान की आज्ञा है कि जिसके आगे कोई चारा नहीं होता आदमी का,हमें जीवन के संघर्ष को अपने बचपन में ही सीख लिया होता था। आज हमारे बच्चों का बचपन ऐसा नहीं है। यह कितनी सुखदायक बात है हमारे लिये कि हम अपने बचपन को कष्टदायक जीते रहे और अपने बच्चों को वह कठिन बचपन नहीं दे रहे हैं। यही सोच, यही बात हमारे लिये मानवता का संदेश दे रही है।

 

आज बिल्ली का बच्चा  बडा हो गया है। आरूष के खेल का वह अभिन्न अंग है। उसकी दिनचर्या कैटी के साथ शुरू होती है और रात को सोने तक वह उसको बार-बार देखता है खिलाता है और तो और रात को सोते समय सपने में भी बिल्ली के बच्चे से बात करता पाता है। मैं बच्चों की मानसिकता को पढने का प्रयास कर रहा हूँ कि क्या अब बच्चे अपनी पढाई पर ठीक से ध्यान दे पायेंगे। कंही बच्चों की पढाई पर बुरा असर तो नहीं पडेगा। आज के माता-पिता की चिंता अलग प्रकार की है। वह बच्चे पर विभिन्न कोर्सों के पढने पर दबाव के प्रयास में रहता है।और यह प्रयास ही नहीं उनके स्टेटस सिंबल का बहुत बडा हिस्सा है। जो बच्चों के मन पर गहरा सदमा डालता है।जिस कारण बच्चे कईं बार आत्महत्या का कदम उठा लेते हैं।जीवन को जीना ज्यादा जरूरी है। क्योंकि जीवन जीने के लिये ही मिला है उस जीवन में वो क्या करेगा क्या नहीं यह भविष्य का प्रश्न है। इस बारे में कोई ठीक से नहीं कह सकता कि हमारे दबाव से ही बच्चा सही पढाई कर पाएगा।यह बात समय के गर्भ में ही रहती है। हालांकि प्रयास जरूरी तो होते हैं लेकिन डोर इतनी कभी न खींचो कि टूट जाये। इसी बात का ध्यान रखते हुये आरूष आज अपनी मित्र कैटी के साथ प्रसन्न है और पढाई भी ठीक कर रहा है।

                                                                                                                           लेखक- सूबे सिंह सुजान

शुक्रवार, 27 जुलाई 2012

1.ग़ज़ल- गुमशुदा…ग़ुमशुदा

पहले पहल तो देखिये बादल है गुमशुदा

बादल अगर कंही मिला भी तो जल है ग़ुमशुदा।

जंगल न खेत, अब नहीं मिलते ज़मीन पर,

आमों से भोर, और वो कोयल है ग़ुमशुदा

अठखेलियों भरी वो मुहब्बत नहीं रही,

अब गौरियों के पावों से पायल है ग़ुमशुदा

आँखों  की सारी शर्मो-हया खत्म हो गई,

पानी भी सूख़ा और वो काजल है ग़ुमशुदा।।

                                                     सूबे सिंह सुजान

बुधवार, 11 जुलाई 2012

फ़न्नी और अ़रूज़ी ऐतबार से इम्तियाज़ी ग़ज़ल

आ़रिज़ हैं दो खुश्बू के बन, एक इस तरफ,एक उस तरफ

इक मोतिया,इक यासमन, एक इस तरफ,एक उस तरफ।

 

मशरिक़ में सूरज ज़ौ-फ़िशा, मग़रिब में ज़ोहरा ज़ौ-फ़िगन

गोया हैं दो लाले-यमन, एक इस तरफ,एक उस तरफ।

 

इक से खुसूमत,दूसरे से भरती है उल्फ़त का दम

दुनिया के दो-दो हैं दहन, एक इस तरफ,एक उस तरफ

 

दिल की कभी भरती है हामी,तो कभी इदराक की

चालाक हैं, आंखें हैं पुर-फ़न, एक इस तरफ,एक उस तरफ

 

इदराक कहता है संभल, दिल है कि कहता है मचल

ये राहबर वो राहज़न, एक इस तरफ,एक उस तरफ

 

अ़ल्लाम दिल्ली में तो हरियाणा में अ़ल्लामी रहे

दोनों थे उस्तादाने-फ़न, एक इस तरफ,एक उस तरफ

 

“तफ़्ता”। हमें चुनना पडेगा, एक को,सिर्फ एक को

कुर्सी-व-ज़र,हुब्बे-वतन, एक इस तरफ,एक उस तरफ

                          डॅा. सत्य प्रकाश “तफ़्ता”

                        तफ़्ता ज़ारी

                      जानशीन डॅा. ज़ार अ़ल्लामी

            mobile. 09896850699

       written by_ sube singh sujan

     09416334841

बुधवार, 4 जुलाई 2012

दो -पध बंध

पुराने सब हो गये धरोहर
किले, हवेली, नदी, सरोवर
घटा-बढा तापमान ऐसे,
कि रात दिन अब हुये बराबर।

 

जहाँ भी रस्ता सही नहीं था,

वहीं पे तोडे,बिछाये पत्थर

हवाओं में जहर किलने घोला,

हुआ यहाँ साँस लेना दूबर…।

सोमवार, 2 जुलाई 2012

neeti paint

 

 neeti

a painting made by neeti

गरमी से लोग बेहाल हुये

आज की गर्मी ने हरियाणा राज्य में जीना मुश्किल कर दिया है। गरमी से आम आदमी की जिन्दगी बेहद प्रभावित हुई। लोग सडकों पर नहीं दिखाई दिये। पानी की बहुत ज्यादा किल्लत पैदा हो गई है। बिजली का बेहद संकट पैदा हो गया है पानीपत रिफाइनरी से बिजली बनना लगभग बंद हो गया है  पानी के लिये हिमाचल और उतराखण्ड से बिजली की सप्लाई की गई है। बिजली के संकट से लोग और ज्यादा प्रभावित हुये। इस मौसम में आज का दिन सबसे खतरनाक हालत में गुजरा है।बजुर्ग और बच्चों को दिन भर हांफते देखा गया। लोगों के पास पहले की तरह पानी के मटके नहीं रहे क्योंकि फ्रिज ने लोगों के रहन सहन पर गहरा असर डाला है। लेकिन ऐसी दम घोटती गर्मी में हमें पानी की जरूरत व प्राचीन परम्परा के मटकों की याद आ रही है। जो हमें प्रकृति के नजदीक रखते थे। आज आदमी प्रकृति से दूर हो गया है। जिसका परिणाम हमें भुगतना पड रहा है। हमें पानी की जरूरत को समझना होगा।प्रकृति का उपहास नहीं, उसके पास जाना होगा। हमारे मनों में प्रकृति का वास होना हमारे लिये बेहद जरूरी है।

                                                                                                                                                                                     सूबे सिहं सुजान

                                                                                                                                                                                         कुरूक्षेत्र,हरियाणा,09416334841

शुक्रवार, 29 जून 2012

पटियाला जाते समय एक बात खास नज़र आई--
जैसे ही पंजाब की सीमा शुरू होती है..लिखा  मिलता है...कि पंजाब से सस्ता पैट्रोल, व ठेके के आगे लिखा है कि पंजाब से सस्ती दारू यहां से लें............
कमाल तब हुआ......जब आते समय देखा कि------पंजाब सीमा में लिखा मिला-----हरियाणा से सस्ता पैट्रोल व दारू यहां से लेते जायें।।
देखो शराब व पैट्रोल बेचने वालों को मार्किटिंग के फण्डे कितने सहीह आते हैं

पटियाला यात्रा और खजूर के पेड

आज 29 जून 2012 को सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल द्वारा पटियाला( रोडेवाला साहिब) के लिये रवाना हुआ। जिसमें जाते समय मोटरसाइकिल में पंक्चर हो गया था उसके बाद का सफर ठीक रहा। 9 बजे रोडेवाला साहिब पहुंच गया वहां पर आज साध संगत का मेला लगा था,हालांकि मेरा वहां जाने का उद्देश्य ग्वार का बीज लाना था। मैंने जिन ढिल्लों साहिब से बीज लेना था वो लिया,और उसके बाद बाबा जी के अनुरोध पर मत्था टेकने गया और प्रसाद चखा। यहां पर जनता का बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिला। जिसको देखने को मेरा मन करने लगा।सब पुरूष व महिलायें यहां पर बहुत शांत व व्यवहार कुशल दिखाई दे रहे थे। मालूम नहीं हमारे देश में लोग धरों में या अपने धंधे पर व सडकों पर चलते हुये इतने शांत क्यों नहीं हो पाते।
                                                                                                                                                                                       वहां पर सभी स्त्री-पुरूष आपस में धक्का-मुक्की होते हुये भी शांत रहते हैं हालांकि असल जिंदगी में ऐसा नहीं करते यही लोग, खैर इसके बाद मैंने वापसी की यात्रा शुरू की। जिसमें पटियाला शहर का हल्का सा,चलते-चलते मुआयना किया। जिला मुख्यालय बहुत शांत व सुंदर दिखाई दिया। मुख्यालय के सामने की सडक एकदम चकाचक थी बाकी सडकें ठीक-ठाक ती मगर कुछ गावों की तरफ निकलने वाली सडकें खराब हालत में थी। मुझे सबसे अच्छा यह लगा कि पटियाला शहर में जगह-जगह खजूर के पेड खडे थे जो मेरे दिल को छू गये। ये लम्बो-लम्बे पेड मुझे याद दिला रहे थे,कि- पंछी को छाया नहीं,फल लगे अति दूर,,की , लेकिन आजकल ये पेड शहर तो छोडिये गांवों में नहीं देखने को नसीब होते। ऐसे हालात में इन्हें देखकर मन को बडा सुकून हुआ। इनकी सुन्दरता देखते ही बनती है। इसके बाद मेरी इस लधु यात्रा में कुछ खास नहीं है और इस तेज धूप वाली चिलचिलाती गर्मी में ही मैंने वापसी की, पूरे 200 कि.मी. तय करते हुये दोपहर एक बजे कुरूक्षेत्र पहुंच गया।www.facebook.com/sujankavi