शनिवार, 19 अप्रैल 2025
हमाम में सब नंगे हैं।यह जुमला बड़ा झूठ है।
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
सरकारी स्कूल बनिस्बत प्राईवेट स्कूल, समाज की खोखली सोच
सरकारी संस्थाओं को सब लोग कुछ मूल्य नहीं देते और प्राईवेट को अपने जिगर निकाल कर दे देते हैं।
एक बच्चे को लेकर उसकी मां सरकारी स्कूल में आई बोली कि यह बच्चा आपके पास पहली में दाखिल करवाया था फिर हम कुछ महीने बाद प्राईवेट स्कूल में ले गए थे। मुझे भी वह वाक्या याद आ गया था आगे बोलती हैं अब हम वापिस आपके पास सरकारी स्कूल में दाखिल करवाना चाहते हैं प्राईवेट की फ़ीस देनी पड़ती है और इसको कुछ पढ़ना भी नहीं आता।
मैंने कहा ठीक है हम दाखिल कर लेंगे हां इसके लिए आपको प्राईवेट स्कूल से सर्टिफिकेट लेकर आना होगा क्योंकि अब सब बच्चे ऑनलाइन हैं उनका एक एसआरएन नंबर है वह बोली ठीक है ।
लेकिन अगले दिन स्कूल आकर बोली कि उनकी कुछ फ़ीस बकाया है आप ऐसे ही कर लीजिए, उनको फिर बताया कि ऐसे नहीं दाखिला हो सकता आपको एसएलसी लेकर आना ही होगा।
फिर अगले दिन प्राईवेट स्कूल गई और वापिस स्कूल आकर बोली कि पहले आप यह बताइए कि मेरे बच्चे को कौन सी कक्षा में दाखिला देंगे?
मैंने कहा वह वहां कौन सी क्लास में है?
बोली उसको छोड़ो, उसकी आयु अनुसार उसको चौथी कक्षा में कर लीजिए।
मैंने उसका आधार से ऑनलाइन चैक किया तो बच्चा दूसरी कक्षा में है
मैने कहा आपने तीन साल से बच्चे को वहां पढ़ाया और यह पता तक नहीं किया कि बच्चा कौन सी क्लास में है?
आपका बच्चा अभी भी दूसरी कक्षा में है वह बोली यह तो ठीक नहीं आप चौथी में दाखिल कर लीजिए।
मैं बोला आप वहां मोटी फीस भी दे रहे हैं और उनसे कोई सवाल नहीं?
और हमसे नियम से भी बाहर जाकर काम करने को कह रहे हैं?
यहां कोई फ़ीस भी नहीं देनी।
फिर भी यहां कंडीशन लगा रहे हैं?
हमारे आम जनमानस की सोच ऐसी बन गई है या बनाई गई है कि वह सरकारी स्कूलों, संस्थाओं को लूटने की सोचते हैं और प्राईवेट को सब कुछ सजा कर परोसते हैं।
यह मानसिक गुलामी से उपजी है इसी कारण देश में लोग काम न करके मुफ़्त खाने की फिराक में लगे रहते हैं हमें इस सोच से बाहर निकलना होगा, अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करनी होगी क्योंकि अच्छे, सुखद परिणाम केवल और केवल परिश्रम से ही मिलते हैं कर्म ही जीवित होने की पहचान
है।
सूबे सिंह सुजान
गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
किसान भारत का अन्नदाता है। लेकिन स्त्री अन्नपूर्णा है।
ख़ुद को किसानों का हमदर्द समझने वाले अपने भाई सुजान की सेवा में विनम्र निवेदन ।
बड़े ज़ोर-शोर से प्रचारित और महा-झूठ से प्रेरित अन्ध-विश्वास यह है; कि ‘किसान’ भारत का अन्नदाता है; इसके उलट तल्ख़ हक़ीक़त यह है; कि सर्व प्रथम वैदिक युग में आर्यों ने ही; अपने प्रभुत्व के आरम्भिक-काल में बड़े पैमाने पर जंगलों को काटकर; खेती को बढ़ावा देने वाली नीति के ज़रिये श्रेष्ठ पुरुष को ‘अन्न-दाता’ और श्रेष्ठ स्त्री को ‘अन्नपूर्णा’ कहकर गौरवान्वित किया. खेती को सर्वोत्तम व्यवसाय समझकर अपनी लौकिक आस्था के सहारे ही; हमारे समाज ने औद्योगिक और व्यापारिक सम्पन्नता के विविध सोपान चढ़कर भारत को दुनिया भर में ‘सोने की चिड़िया’ के नाम से ख्याति प्रदान करवाई...
किन्तु समूचे विश्व को एक कुटुम्ब मानकर सभी के सुख की कामना करते हुए; तलवार की बजाय; अध्यात्म से अपने ‘राज्य’ का विस्तार करने वाले ‘विश्व-गुरु’ ने ‘आत्म-रक्षा’ की उपेक्षा की क़ीमत अनेक सदियों की अनवरत ग़ुलामी का अवाञ्छित वरण करके चुकाई. मुग़लों से पहले भारत में आने वाले सभी बर्बर लुटेरों ने कभी अज्ञानतावश; धरती के वक्ष पर लहलहाती समृद्ध फ़सलों को अकारण अपने घोड़ों की टापों से रौंदा; तो कभी अहंकारवश उन्हें जलाकर; हमारे परिश्रमी किसानों को हतोत्साहित करने की भरसक चेष्टा की...
मुग़लों ने भी भारी-भरकम राजस्व और ‘जज़िया’ जैसे अमानुषिक करों के मारक प्रहारों से घनघोर आपदाओं में घिरी होने के बावजूद; अब तक कृषि को ही सर्वोत्तम व्यवसाय मानने वाले भारतीय किसान की कमर तोड़ने की जीजान से कोशिश की; किन्तु कर्मठता से लैस ‘अन्नदाता’ की जिजीविषा पहले की तरह अपराजेय रही और कृषि अधिकांश भारतीय नागरिकों की आजीविका का मुख्य साधन बनी रही...
भारत की खेती का सर्वाधिक विनाश पहले लुटेरी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने; फिर मक्कार अंग्रेज़ी सरकार ने और बाद में ब्रिटिश सरकार के कुटिल उत्तराधिकारी मोती के जारज सपूत जवाहर ने अपने शासन-काल में किया. स्वतंत्र भारत में लालबहादुर शास्त्री के डेढ़ वर्षीय शासन-काल की बहुत छोटी-सी अवधि में अमरीका से अन्न के आयात को रोककर; भारतीय किसान के सहयोग से शुरू की गई ‘हरित क्रान्ति’ के सिवा कदापि कोई ईमानदार कोशिश नहीं हुई. भारतीय किसान के दुर्भाग्य से; युद्ध में हारकर बदनाम हो चुके पाकिस्तान के राष्ट्र-पति अयूब ख़ान, जगजीवन राम, यशवन्त राव चव्हाण, स्वर्ण सिंह, ऐलैक्सी कोसीगिन, ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो और ख़ुद को अपनी ख़ानदानी सल्तनत से महरूम समझ रही मोती की ख़ुराफ़ाती पोती इन्दिरा ने ताशकन्द में रची गई साज़िश में परमवीर लालबहादुर को मरवाकर; किसान अन्नदाता के सीने पर अपनी दिग्विजय का झण्डा गाड़ दिया और...
लालबहादुर शास्त्री के बाद ख़ुद के किसान होने का दावा करने वाले तमाम सियासतबाज़ किसान कम और ज़मींदार ज़्यादा थे. उन्होंने किसानों के नाम पर मुफ़्त बिजली, सिंचाई-सुविधाओं, ब्याज़-मुक्त कर्ज़, सस्ती खाद आदि का अकूत लाभ अपने लगुओं-भगुओं को देने-दिलाने के दुष्कर्म ही अधिक किये हैं...
विश्व-बैंक के दुलारे, नरसिंह राव के संकट-मोचक, सोनिया के भक्त और अन्तर-राष्ट्रीय ख्याति वाले महान अर्थ-शास्त्री श्री मनमोहन सिंह के मुबारक क़दम भारत की राजनीति में पड़ते वक़्त (1991 में) खेती कर रहे लोगों में 54 प्रतिशत भूमिहीन-कृषि-मज़दूर थे. तब से अनेक छोटे और ग़रीब किसान लुट-पिटकर भूमिहीन-कृषि-मज़दूरों की बिरादरी में शामिल हो चुके होंगे. इसके बावजूद यदि आजकल भी; कुछ छोटे और ग़रीब किसान रोज़गार के किसी अन्य साधन के न होने के कारण; मजबूरी में खेती के काम में लगे हुए हैं; तो वे अपनी उपज को बेचने की बजाय; केवल अपने गुज़ारे के लिये ही खेती करते हैं. अपनी अति छोटी जोतों के चलते; उनके लिये मण्डी में बेचने के लिये; फ़सल उगाना पूरी तरह असम्भव हो चुका है...
मण्डी में बिकने के लिये आई तमाम फ़सलें सम्पन्न और धनी किसानों की होती हैं. ऐसे सभी ‘किसानों’ की खेती को पूरी तरह उजरती खेती कहना चाहिये. इसलिये आज के महान भारत के वास्तविक ‘अन्नदाता’ का पद ‘किसान’ को नहीं; बल्कि ‘भूमिहीन-कृषि-मज़दूर’ को दिया जाना चाहिये...
शायद इसीलिये मनमोहन की तरह पढ़-लिखकर ‘बड़ा आदमी’ बनने की तमन्ना करने वाले किसी वाम-पन्थी, दक्षिण-पन्थी, मध्य-पन्थी या (केजरी-छाप) लुप्त-पन्थी राज-नेता के मन में इस तथाकथित किसान के लिये किसी प्रकार की मानवीय संवेदना का नामो-निशान भी दिखाई नहीं देता...
बोल जमूरे जय-जय; मेरा भारत देश महान...
(मेरी प्रकाश्य पुस्तक ‘नेहरू-गाँधी-सल्तनत में सियासत की हवस’ में से उद्धृत)
भुवनेश कुमार
(दिवंगत)
सोमवार, 24 मार्च 2025
चापलूसी में प्रतिस्पर्धा कवियों की।
एक कवि सम्मेलन में एक संचालक महोदय बीच में नीचे आए और मेरे पास बैठ कर कुछ कवियों के नाम पूछे कि कौन कौन से हैं जो अभी नहीं पढ़ पाए मैं जानता नहीं हूं मैंने कुछ नाम बता दिए जिन्हें मैं जानता था।
उन्होंने स्टेज की ओर इशारा करके पूछा कि आप उनमें से कुछ नाम बता सकते हैं मैंने चारों के नाम बताए और जिन्होंने नहीं पढ़ा वह भी और जिन्होंने नहीं पढ़ा वह भी,एक वरिष्ठ कवि की पुस्तक विमोचन वहीं पर हुई थी मंच पर उनका जिक्र भी हो चुका था।
स्वाभाविक बात है वहीं कुछ देर पहले पुस्तक विमोचन किया गया था। लेकिन उन्होंने मुझसे उनका नाम जानना चाहा,तो मैंने बताया कि इनका यह नाम है और अभी उनकी पुस्तक विमोचन हुई है और पुस्तक का नाम भी यह है।
कुछ देर बाद वह मंच पर उन्हीं वरिष्ठ कवि को आमंत्रित करते हुए कहते हैं कि मैं अपने गुरु जी को आमंत्रित कर रही हूं कि मैं फलां कक्षा में उनसे पढ़ा था।
उस सभागार में मैं ही था जो उनके पांच मिनट पहले के ज्ञान और अब के ज्ञान में अति शीघ्र बढ़ोतरी को जानता था बाकी सब लोग तालियां बजा रहे थे मैं हतप्रभ देख रहा था।
सूबे सिंह सुजान
साहित्यकार भी बेहद झूठ बोलते हैं
कविता पढ़ना और समझना आज के दौर में बहुत कठिन है क्योंकि कविता में क्या कहा गया है और क्यों कहा गया है यह समझना एक युवा के लिए ज़्यादा पेचीदा हो जाता है वह युवा सोच कर कुछ आया है और उसे वैचारिक रूप से क़ैद कर लिया जाता है और वह स्वतंत्र नहीं रह पाया, स्वतंत्र नहीं कह पाया।
साहित्य में भी इसी तरह यहीं से गुलाम बनाया जाता है।
लेखक, कवि, साहित्यकार भी बेहद झूठ बोलते हैं, राजनीति करते हैं, धर्म, अधर्म करते हैं और तो और गरीब को गरीब रखने का प्रयास करते हैं उसके अधिकारों की बात उसके मुंह पर करते हैं और सच में उसकी जड़ें काटते हैं उसे हमेशा गरीब रखना चाहते हैं और उसके समाज सुधार के नाम पर आप विदेशी ताकतों से पैसे बटोरते रहते हैं।
जो साहित्यकार हिन्दू, मुस्लिम की बात करते हैं बार बार दरअसल वह केवल दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं और स्वयं यह झगड़ा सदा जीवित रखना चाहते हैं वह स्वयं कट्टरपंथी हैं कट्टरता की बात कहते हैं हमें युवा समाज को ऐसे आतंकी सोच के साहित्यकारों से बचाना होगा।
मंगलवार, 11 मार्च 2025
अलग अलग असाधारण होते हैं। सूबे सिंह सुजान
लोग सब शिक्षा की बात करते हैं और ऐसी बातें करते हुए बहुत अच्छे लगते हैं कभी कभी इन्हीं लोगों को साल भर में चुपचाप अपने तरीके से ध्यान से देखना क्या यह लोग उस समय के बाद ऐसे काम करते हुए पाए जाते हैं?
अनेकों अनेक संस्थाओं में काम करने वाले, अनेकानेक विशेष स्थानों पर, विशेष उपाधियों पर, विशेष पुरस्कारों से लैस लोग आपको सुर्खियों में मिलेंगे....
लेकिन आप इन लोगों को सामान्य, रोज़मर्रा के कामों को करते देखना यह क्या करते हैं यदि आप इस तरह ध्यान से देख पाएंगे तो ही आप इनको जान पाएंगे, पहचान पाएंगे।
सब हर जगह पर,एक जैसे कभी नहीं हो सकते यही प्रकृति ने सबसे अच्छी बात बनाई है इससे ही हमारे रहने का, जीने का, समानता का, पनपने का और प्रसन्नता का रहस्य कहिए.... वरना आप जी भी नहीं पाते... शिक्षा, विचार सबसे महत्वपूर्ण इसलिए हैं कि यही साधन है जो हमें सब उन्नति की ओर लेकर आए हैं और आगे भी ले जाएंगे।
मनुष्य शिक्षा से व्यवहार और विचारों को प्राप्त करता है लेकिन अंग्रेजी, विदेशी शिक्षा में चापलूसी, प्रतिस्पर्धा इससे आगे चलकर दूसरों को पीछे धकेलने, गरीब रखने और अपने काम के लिए क़त्ल तक करने की शिक्षा दी है और यह शिक्षा मानव विरोधी ही नहीं यह प्रकृति, पर्यावरण विरोधी भी है।
कुछ लोग, विचारधारा ऐसी रहीं हैं और अब भी मौजूद हैं वह सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे शंतु
निरामया की भावना से द्वेष करने का अनुवाद करते रहे हैं और क़त्ल करने को कानूनी मान्यता देते रहे हैं इन विचारधाराओं में हम सामान्य लोग अंतर नहीं कर पाए या साहस नहीं कर पाए यह सोचना बहुत जरूरी है।
जो न देखा, वही असाधारण
आदमी, आदमी असाधारण
हो गई दोस्ती असाधारण।
आपसे दोस्ती असाधारण
फिर हुई दुश्मनी असाधारण।
दोस्तों को परख़ लिया हमने,
जो न देखा वही असाधारण।
सूबे सिंह सुजान
गुरुवार, 30 जनवरी 2025
महाकुंभ पर दुःख भी उपज गया
दुःखी विषय पर, जो लोग खुश हैं,
उन्हीं की पहचान,आप रखना।
जिसे जो करना था कर गया वो,
तो लाज भगवान,आप रखना।
सूबे सिंह सुजान
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025
स्वार्थवश अहंकार उपजता है
हमें अपने अभिमान को समझने में देर लगती है हम दूसरों में दोष न होते भी दिखाने का प्रयास करते हैं लेकिन अपने दोष होते हुए भी स्वार्थवश नकारते रहते हैं।
मनुष्य अपने मनोभावों का सहचर होता है लेकिन अंह त्याग करने वाले लोग ही दूसरे के मनोभावों को समझ सकते हैं और ऐसा भी नहीं होता है कि जो मनुष्य एक बार किसी के बारे में बिल्कुल सपाट, ईमानदार निष्ठावान होता है वह हर समय रहे ऐसा असंभव है और ऐसा रहना भी चाहिए वरना मनुष्य सृष्टि के लिए घातक बन सकता है।
प्रकृति ने हर क्षेत्र, वस्तु, तत्वों व जीवों को सबसे सटीक रचनाएं प्रकाशित की हुई हैं इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता सब कुछ भगवान की देन हैं और भगवान ही सृष्टि को चला रहे हैं जो लोग ईश्वर को नहीं मानते वह स्वयं में अहंकारी हैं वह समझ नहीं पाते उनकी सोचने की शक्ति केवल स्वार्थ भरी होती है वह स्वयं अपने स्वार्थ के लिए नास्तिकता की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं जिस भौतिक तत्वों को वह सब कुछ मानते हैं उनकी समझ भी उन्हें नहीं होती वह उन तत्वों को भी स्वीकार नहीं कर पाते जिनका उपभोग करते रहते हैं।
सूबे सिंह
सुजान
गुरुवार, 9 जनवरी 2025
बौद्ध दर्शन उच्च आदर्श के बावजूद कायरता व अमानवीय बनकर रह गया है
महात्मा बुद्ध का दर्शन मानवता को शांति प्रदान करने के लिए ही है लेकिन उस दर्शन को केवल सनातन संस्कृति, हिन्दू समाज ने अपनाया था जिस कारण यह समाज बिल्कुल शांतिप्रिय हो गया और हथियार युद्ध त्याग कर वर्षों ऐसा रहने से हथियार, लड़ना सब भूल गया और रेगिस्तान देशों से मुगल आए और इन सनातन संस्कृति के शांतिप्रिय लोगों को लगातार मारते रहे इनके देश पर कब्जा कर लिया इनकी संस्कृति को बदल दिया लेकिन महात्मा बौद्ध का दर्शन इनके दिमाग पर अब तक छाया है इनका मोह भंग नहीं हुआ यह परिणाम विश्व ने शांति को अपनाने का दिया और यह मानवता को मरने के लिए तैयार महात्मा बौद्ध ने किया था।
उस समय अनुसार बुद्ध ने तो सर्वोत्तम ज्ञान दिया है लेकिन वही ज्ञान भारतीय संस्कृति के लिए अभिशाप बन गया है जिस तरह पेट में कई बार अच्छा भोजन भी असमय करने पर विषैला हो जाता है और शरीर को अस्वस्थ कर देता है उसी प्रकार बुद्ध का उच्च दर्शन भी उनके भविष्य में भारतीय संस्कृति व सभ्यता को नष्ट करने का कारण बन गया है।
प्रकृति अपने संचालन बनाए रखने के लिए हर चीज़ का संतुलन चाहती तभी जीवन है और यह संघर्षशीलता में ही जीवन है शिथिलता या तीव्रता, दोनों परिस्थितियों में यह नष्ट होता है और महात्मा बुद्ध भी जीवन को असंतुलित करते हैं।
सत्य ज्ञान केवल श्रीमद्भागवत गीता में ही है कृष्ण भगवान जीवन में संघर्षरत हैं और संघर्षों की शिक्षा देते हैं यही सत्य सनातन संस्कृति का ज्ञान है यही प्रकृति का यथार्थ ज्ञान है।
मंगलवार, 17 दिसंबर 2024
बच्चों के साथ शिक्षक का अनैतिक आचरण
एक समय में एक शिक्षक प्रार्थना सभा में छोटे छोटे बच्चों के सामने किसी अन्य शिक्षक की कक्षा के बच्चों से जानबूझकर कभी जातीय,कक्षीय,मेरी बात नहीं मानी,समय पर नहीं आए, नाखून नहीं कटे हैं(जबकि उसकी अपनी कक्षा में सब कमियां होती थी और उनमें न होकर भी निकाल दी जाती थी) ऐसे अनेकों भेदभाव करता था और अन्य शिक्षक जो उसकी बातों को, भेदभाव को देखकर हंसने लगते थे,यह जानते हुए भी कि इन बच्चों का कोई कसूर नहीं है वह जो यह अनैतिक आचरण कर रहा था वह तो दोषी था ही लेकिन जो यह सुनकर हंस कर उसका समर्थन करते थे वह ज्यादा मूर्खतापूर्ण और अपराध कर रहे थे।
हालांकि उसके इस दुर्व्यवहार, अनैतिकता पर वहां उपस्थित शिक्षकों से ज्यादा गहराई से वह बच्चे समझ रहे होते हैं जिनके साथ वह दुर्व्यवहार हो रहा था समय अपने आप में परिवर्तन लाता है और वह उन बच्चों के माध्यम से ही आता है।
एक शिक्षक से ऐसे आचरण की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए थी लेकिन तंत्र इस प्रकार का है ऐसे ही शिक्षकों को अधिकारी वर्ग समर्थन करते हैं उन्हें हर प्रकार के भेदभाव करने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं इस प्रकार समाज का ढांचा बिगड़ जाता है और झूठ, अनैतिकता, अव्यवहारिकता को बल मिलता है
।
ग़ज़ल - लोग अच्छे,बुरे निकलते हैं।
हर तरफ रास्ते निकलते हैं
पूछ कर आपसे निकलते हैं।
हम जहां भी गये जमाने में,
आपके ही पते निकलते है।
प्यार की टहनियां हरी रहती,
रोज़ पत्ते नये निकलते हैं।
सब ज़रूरत में काम आयेंगे,
लोग अच्छे,बुरे निकलते हैं।
जिनको छोटे समझ के बातें की,
वो ही हमसे बड़े निकलते हैं।
वो तमाशा या हो लड़ाई भी,
हर कोई, देखने निकलते हैं।
🤭
सूबे सिंह सुजान
बुधवार, 11 दिसंबर 2024
कपल केस बनाम सिंगल कर्मचारियों की पत्नियाँ
सरकारी कर्मचारियों के विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की पत्नियां भी उसी या अन्य विभागों में जब कार्यरत थी और उनके साथ कुछ कर्मचारी ऐसे थे जिनकी पत्नी घरेलू महिला हैं अर्थात वह सरकारी कर्मचारी नहीं थी।
एक दिन उनमें से एक कर्मचारी के बेटे की शादी का माहौल कुछ इस प्रकार देखने को मिला। जिन कर्मचारियों की पत्नियां भी सरकारी कर्मचारी थी वह दूसरे कर्मचारी की वह पत्नियां आपस में गले लग कर व अत्यधिक गर्मजोशी से मिलती हैं और उन कर्मचारियों की पत्नियां जो घरेलू हैं उनसे केवल औपचारिकता नमस्कार करते ही आगे निकल लेती हैं जैसे कुछ देर पास खड़े होने से कोई बीमारी न चिपट जाए और फिर वह आपस में एक दूसरे के पतियों हल्की सी बात करके फिर अपना विषय उन कर्मचारियों पर कस लेती हैं जो उनके विभाग में सिंगल होते हैं और उनकी पत्नियों पर हेय दृष्टि डालते हुए कहती हैं यह तो जानवरों जैसी है इसको कुछ नहीं पता, दूसरी कहती है इन्हें क्या पता समाज में कैसे मिलते हैं, कैसे कपड़े पहनते हैं, तीसरी कहती है छोड़ो यार मूर्ख हैं यह तो आओ मज़े लेते हैं और फिर वह अपने विभाग के सिंगल कर्मचारियों की कमियां आपस में गिनाना शुरू करती हैं अमुक बिल्कुल मूर्ख है कुछ काम नहीं करता और रोज़ किसी न किसी काम के बहाने बाहर जाता रहता है पता नहीं रोज़ दफ्तरों में इतने काम होते हैं या नहीं दूसरी बोलते हुए कहती है हमारे पास तो एक अकेला पुरुष कर्मचारी है बाकी हम सारी महिलाएं हैं वह बुद्धू है हम तो उसके मज़े लेते हैं हर काम उससे करवाते हैं और खूब मज़े करते हैं उसको पता भी नहीं चलता हम कितने बहाने बनाते हैं और वह पागल सारे काम करता रहता है तभी तीसरी बोलते हुए कहने लगी अरे कुछ नहीं आता इनको मैं तो अपने हैसबै्ड को कह देती हूं कभी किसी महिला की बातों में न आया करो यह पुरुष को पागल बना कर काम करवाती हैं आप इनके झांसे में मत आना और वह हंसते हुए अपने बहुत कम कपड़ों को प्रदर्शित करते हुए शादी में सबसे आधुनिक होने का दंभ भरते हुए जानबूझकर कूल्हे मटकाती हुई सबसे आगे चलते हुए नाचने को कहती है।
मंगलवार, 10 दिसंबर 2024
घर का जोगी जोगना बाहर का जोगी सिद्ध। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कुरूक्षेत्र
हरियाणा भर से कुरूक्षेत्र में पधारे सभी सम्मानित साहित्यकारों को मैं हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
जहां कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड कुरूक्षेत्र अनेकों कार्यक्रम बाहरी कलाकारों, कवियों को लाखों, करोड़ देकर करता है वहीं कुरूक्षेत्र की साठ वर्ष पुरानी साहित्य संस्था को दरकिनार करता है अर्थात घर का जोगी जोगना बाहर का जोगी सिद्ध।
यह कहावत सिद्ध होती है चाहे समाज में कोई कितना समझदार, पढ़ा लिखा हो लेकिन यह कहावत सटीक बैठती है।
एक तरफ धरती पर काम करने वाले साहित्यकारों का गीता काव्य पाठ कार्यक्रम कैंसिल करवा कर दंभ भरने वाला कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड कुरूक्षेत्र प्रसन्न होता है वहीं दूसरी ओर जिन कलाकारों या कवियों का कुरूक्षेत्र भूमि से कोई नाता नहीं उनको लाखों पूजता है यहां तक तो ठीक था कि आप किसी को कुछ दें,किसी को बुलायें लेकिन कुरूक्षेत्र के साहित्यिक संस्था, साहित्यकारों का अपमान करने का अधिकार आपको किस आधार पर मिला???
आप स्वयं हरियाणा साहित्य अकादमी।
हरियाणा संस्कृति अकादमी के संचालक हैं और आप स्वयं उनका अपमान भी करें?
आप किस समझ के व्यक्तित्व हैं?
क्या भगवान श्री कृष्ण ने गीता में यही कहा है?
उर्दू प्रकोष्ठ का मुशायरा कैंसिल करवा कर सत्य या गीता का मान किया है?
हमारे जो नाम के बड़े साहित्यकार हैं वह केवल रूपए लेकर कार्यक्रम करने तक सीमित हैं वह कभी समाज से वास्ता नहीं रखते?
वह न कभी किसी कार्यक्रम को करने की पहल तक करते हैं वह केवल अपने पैसे,जेब,और समय का ध्यान रखते हैं।
समाज, साहित्य व साहित्यकार के पक्ष में खड़े होने से उन्हें को मतलब नहीं होता
हमारे साहित्य के बड़े-बड़े नाम जितने साहित्य में पूजे जाते हैं वह कभी समाज, साहित्य के पक्ष में बोल नहीं सकते वह बहुत ज्यादा डरपोक श्रेणी में जीवन यापन करते हैं और वह केवल स्वार्थवश करते हैं।
वास्तविक स्थिति
मंगलवार, 26 नवंबर 2024
गुरुवार, 21 नवंबर 2024
बांटते बांटते हुए लोगो।
दफ़्तरों में दबे हुए लोगो।
कब उठोगे,मरे हुए लोगो।
एक दीवार तो खड़ी है अभी,
कुछ करो,कुछ बचे हुए लोगो।
चापलूसी को काटो, बढ़ती है,
बोलिए,देखते हुए लोगो।
तुम कहीं जा के सो न पाओगे,
भागते भागते हुए लोगो।
कैसे खामोश हो गए सारे?
बोलते बोलते हुए लोगो ।
अब तुम्हें वक्त ख़त्म कर देगा,
बांटते बांटते हुए लोगो।
सूबे सिं
ह सुजान
मंगलवार, 5 नवंबर 2024
नमामि गंगे नमामि गंगे। गंगा नदी पर गीत।
नमामि गंगे नमामि गंगे, नमामि गंगे नमामि गंगे।
तुम्हारी कृपा से जी रहे हैं ,
हर एक तन में तुम्हारा जल है।
तुम्हीं तो जीवन बना रही हो,
तुम्हीं से कल था, तुम्हीं से कल है।
कहीं पे मछली कहीं मगरमच्छ ,
कहीं पे मेंढक उछल रहे हैं।
हजारों लाखों करोड़ों जीवन,
तुम्हारी गोदी में पल रहे हैं।
जटा से शिव की हुई प्रवाहित
लहर लहर सी लहर गई हैं
असंख्य नाले असंख्य नहरें,
इधर गई हैं उधर गई हैं।
सूबे सिंह सुजान
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हथीरा, कुरूक्षेत्र, हरियाणा
E mail - subesujan21@gmail.com
Mo
bile number 9416334841
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
ग़ज़ल - मंज़िले पा ली गई तो रास्ता बाकी रहे। सूबे सिंह सुजान
मंज़िलें पा ली गई, तो रास्ता बाकी रहे
आप बेशक जाइये लेकिन पता बाकी रहे।
उम्र भर जिसके बहाने आप हमको याद आएं,
ज़िन्दगी में प्यार की ऐसी ख़ता बाकी रहे।
दोस्त हमने भी बनाए सैंकड़ों थे, कुछ मगर,
मेरे दिल से हो न पाये, लापता, बाकी रहे।
आप चाहें मुझसे करना दुश्मनी तो कीजिए,
सिर्फ़ दिल में प्रेम का इक देवता बाकी रहे।
दोस्ती ख़ामोशियों से कीजिए बेशक "सुजान"
पेड़-पौधों, रास्तों से वास्ता बाकी रहे।
सूबे सिंह सुजान
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024
माता के नवरात्रों में शक्ति मंत्र मां सरस्वती, भद्रकाली,भवानी, वैष्णो ने लिखवाया।
नवरात्र में मां देवी शक्ति की अराधना करते हुए यह काव्य पाठ माता ने लिखवाया है।
आप सब पढें,पूजा करें।
कलम तुम्हीं हो,कला तुम्हीं हो।
हे प्रेयसी, प्रेरणा तुम्हीं हो।
प्रसन्नता,नव्यता तुम्हीं हो,
सदा तुम्हीं हो,सुधा तुम्हीं हो।
गगन तुम्हीं हो,धरा तुम्हीं हो,
हरी भरी वाटिका तुम्हीं हो।
ह्रदय हरण हृदयिका तुम्हीं हो,
कमल नयन नयनिका तुम्हीं हो।
उठी हैं मन में,मृदुल हिलोरें,
प्रकट हुई भावना तुम्हीं हो।
तुम्हीं हो दुर्गा,शिवा तुम्हीं हो।
कपालिनी क्षमा तुम्हीं हो।
त्रिदेव की शक्ति आपमें है,
अनूप हो दश भुजा तुम्हीं हो।
रचित,रचा,आदिशक्ति माता,
प्रभात चारों दिशा तुम्हीं हो।
व्यथा तुम्हीं वेदना तुम्हीं हो,
मनुष्य की चेतना तुम्हीं हो।
हो अर्थ तुम,काम क्रोध तुमसे,
विज्ञान तुमसे,जया तुम्हीं हो।
हे धात्री हे कात्यायनी माँ,
है रूप तुमसे,छठा तुम्हीं हो।
हे बुद्धि दायक,अज्ञान नाशक,
सरस्वती हंसिका तुम्हीं हो।
सूबे सिंह सुजान
कुरूक्षेत्र, हरियाणा
9416334841




















