शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2012

तरही गजल

अपनी ही हरारत से है अनजान अभी तक।
इनसान नहीं बन सका इनसान अभी तक।।
जिन्दा हैं मेरे प्यार के अरमान अभी तक।
आया नहीं उनका कोई फरमान अभी तक।।
हमने ही समस्याऐं खडी की हैं जमीं पर,
और ढूंढ नहीं पाये समाधान अभी तक।
इक पेड की चीखों से ये माहौल बना है,
दहशत में ही खामोश है मैदान अभी तक।
                                                -सूबे सिहं सुजान

रविवार, 1 जनवरी 2012

AB KON

अब देखता हूँ कौन है देता दुआ मुझे
सच बोलने की कैसी मिलेगी सजा मुझे-
पहचानते नहीं मेरे अपने भी वक्त पर,
अब इस जमाने से ही उठा ले खुदा मुझे
मैंने खरीदी कार जो मन्दिर के पैसों से,
सारा जमाना कहने लगा देवता मुझे
जनलोकपाल तेरी पिटाई से डरते हैं,
नेताओं का तो झूठा लगा वायदा मुझे
सुजान

NOW I SEE

Now I see is what gives me*true pray speak of what punishment will help me-* not recognize on my own time also,*
Only now taking this transplant to take me*I bought car god temple which the money, God put me say Zamaana*All*
democacy are afraid to saugijana pullumayudham,*leaders of the false promise put me*sujan

गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

गजल हालाते जायजा

अब देखता हूँ कौन है देता दुआ मुझे
सच बोलने की कैसी मिलेगी सजा मुझे-
पहचानते नहीं मेरे अपने भी वक्त पर,
अब इस जमाने से ही उठा ले खुदा मुझे
मैंने खरीदी कार जो मन्दिर के पैसों से,
सारा जमाना कहने लगा देवता मुझे
जनलोकपाल तेरी पिटाई से डरते हैं,
नेताओं का तो झूठा लगा वायदा मुझे
सुजानwww.facebook.com/sujankavi

मंगलवार, 27 दिसंबर 2011

गजल-तरही मिसरे पर


खामोश ना रहें कुछ तो बात हम करें
चल एक  दूसरे  से  बात  हम  करें
कल जो हमारे बीच था अब वो नहीं रहा,
आओ कि उसकी याद में कुछ बात हम करें
वो जुल्म जुल्म हैं जो किये जानबूझकर,
अपने किये पे आँसू की बरसात हम करें
टकराव भी जरूरी हैं बदलाव के लिये,
लेकिन जरा सा प्यार से उत्पात हम करें
 sujan

रविवार, 27 नवंबर 2011

गजल-जल से संसार है

जल से संसार है,जल से संसार है
दोस्तो जल ही जीवन का आधार है
जल ही जीवन है यह सबको मालूम है,
फिर भी हमको समझने की दरकार है..

... जल बचाना तो जीवन बचाना हुआ,
इस तरह जल हमारा ही परिवार है..
जल बचाना लहू दान करना हुआ,

जल बचाना भी जीवन का विस्तार है..
अपनी संतानों से प्यार करते रहो,
जल बचाना तो बच्चों पर उपकार है..
पशु,पक्षी,आदमी सबमें ही जल के प्रति,

आदमी का ही चिंतनीय व्यवहार है

....................सूबे सिहं सुजान.............

शुक्रवार, 25 नवंबर 2011

तेरी निगाह अगर मेहरबान हो जाये
जमाना मेरे लिये बागबान हो जाये..
बताओ कैसा लगेगा तुम्हें जमाना फिर,
जमीं के जैसा अगर आसमान हो जाये

बुधवार, 16 नवंबर 2011

गजल

. गण हुये तन्त्र के हाथ कठपुतलियाँ
 अब सुने कौन गणतन्त्र की सिसकियाँ
. इसलिये आज दुर्दिन पडा देखना
 हम रहे करते बस गल्तियाँ-गल्तियाँ
 चील चिडियाँ सभी खत्म होने लगीं
 बस रहीं हर जगह बस्तियाँ-बस्तियाँ
 पशु-पक्षी जितने थे उतने वाहन हुये
 भावना खत्म करती हैं तकनीकियाँ
. कम दिनों के लिये होते हैं वलवले
 शांत हो जाएंगी कल यही आँधियाँ
 प्रश्न यह पूछना आसमाँ से सुजानॅ,
निर्धनों पर ही क्यों गिरती हैं बिजलियाँ
                                       सूबे सिहं सुजान

शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

पानी से सभी बात करते हैं लेकिन पानी पर कोई भी विश्वास नहीं करता.उससे डरते है मन ही मन भय बना रहता है पानी से प्रेम करना हमारी मजबूरी है वह जीवन का आधार जो है वैसे प्रेम भी जीवन का आधार है.
क्या हम प्रेम से भी डरते हैं.

शनिवार, 24 सितंबर 2011

गजल--आज की

हमारे दौर में रहती है भागमभाग जीवन में
कहीं मिलता नहीं है शांतमय अनुराग जीवन में
बिना मतलब अनेकों काम पैदा कर लिये हमने,
जिधर देखो उधर मिसती है जलती आग जीवन में
                                             सूबे सिहं सुजान

रविवार, 18 सितंबर 2011

गजल-17-9-11

हम उनसे पहली दफा मिलके खिलखिलाये बहुत
पर उसके बाद मेरे नैन डबडबाये बहुत
हमारी चाह हमें मौत तक ले जाती है,
समेट लेने की चाहत ने लूट खाये बहुत
नजर तो लौटती है बिन कहे तआकुब में,
जिसे न देखा हकीकत में वो दिखाये बहुत
मुझे मिला है जमाने से खोखलापन सिर्फ,
कदम-कदम पर जो मुझे नीचा दिखाये बहुत
                             सूबे सिहं सुजान

शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

ताजा गजल

पेड की मोटी  जडें  जैसे  नमी  को  ढूंढती
चल पडी मिलकर मकानों में किसी को ढूंढती
टूटती हैं सारी दीवारें तुम्हारे प्यार में,
और तुम तो रह गई मुझमें कमी को ढूंढती
दायरे में मेरे दिल की आग के जो कैद है,
वो भटकती याद है जो प्रेयसी को ढूंढती
जिंदगी को गुनगुनाना देखिये आसां नहीं,
आ गई कोने में बिल्ली छिपकली को ढूंढती
आसमाँ में धूल का बादल दिखाई देता है,
धूप पागल हो गई अपनी जमीं को ढूंढती
खत्म हो सकती नहीं शायद खुशी की जुस्तजू,
कल मिली थी जिंदगी पागल खुशी को ढूंढती
                                 सूबे सिहं सुजान

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

दादी की कहानी

दादी की कहानी मुझे सपनों में मिलती है
कुछ अपनी निशानी मुझे सपनों में मिलती है
माँ-बाप को मैं भूल गया जब बडा हुआ,
अब अपनी जवानी मुझे सपनों में मिलती है
तूफान उठाती है पसीना ले आती है,
इक याद पुरानी मुझे सपनों में मिलती है
            सूबे सिहं सुजान

गजल-12-

गजल-12-( सीने में आग ) गजल संग्रह से----
जुर्म कोई भी छुपाया नहीं जाता मुझसे

झूठ का बोझ उठाया नहीं जाता मुझसे

खून के आंसू जब आयें हों मेरे होठों पर,

मुस्कुराहट को सजाया नहीं जाता मुझसे

याद आती है तेरी सादगी,तेरी मुस्कान,

तेरी बातों को भुलाया नहीं जाता मुझसे

जिन चिरागों ने मुझे जलना सिखाया यारो,

उन चिरागों को बुझाया नहीं जाता मुझसे

मैं बहुत रोया हूँ दुनिया के सितम सह-सहकर,

दिल किसी का भी दुखाया नहीं जाता मुझसे

सूबे सिहं सुजान

शनिवार, 3 सितंबर 2011

गजल-11

क्या हुआ देख भावनाओं का
हो गया खून कल्पनाओं का
जड बने अब विचार लोगों के,
युग गया बीत चेतनाओं का
हो गया हूँ शिकार फिर देखो,
जिन्दगी में विडम्भनाओं का
कातिलों की शरण बने मंदिर,
कुछ नहीं लाभ वन्दनाओं का
गर्म लोहा उठा ले हाथों में,
मत मना रोष यातनाओं का
प्यार का देवता सिहरता है,
हो रहा मान वासनाओं का
प्रेम गायक सुजान ही होगा,
नव सृजनशील योजनाओं का
     सूबे सिहं सुजान
   09416334841
  कुरूक्षेत्र
e- mail-subesujan21@gmail.com

बुधवार, 31 अगस्त 2011

गजल-9-

गजल-9-
आपका ये साल गुजरे पहले से अच्छी तरह

जिन्दगी की सोच निखरे पहले से अच्छी तरह

दे रहा हूँ मैं तुम्हें शुभकामना नव वर्ष की,

मुस्कुराहट लब पे ठहरे पहले से अच्छी तरह

आबरू लुटती है अपनी अब सरे बाजार जबकि

शहर में हैं आज पहरे पहले से अच्छी तरह

आज बच्चों को बिठाने की जगह कम पड गई

जबकि स्कूलों में हैं कमरे पहले से अच्छी तरह

रोशनी की जीत हो भागे अंधेरा दूर - दूर

आसमाँ से धूप उतरे पले से अच्छी तरह

वो किसी के प्यार की बारिश में भीगे हैं सुजान,

दिख रहे हैं उनके चेहरे पहले से अच्छी तरह

सूबे सिहं सुजान

09416334841