मंगलवार, 10 नवंबर 2020

दोस्ती (लघुकथा)

 प्रमोद चौहान संस्था के प्रधान हैं और अधिकारियों पर प्रभाव रखते हैं समाज में छाप छोड़ते हैं लोग सम्मान करते हैं उनके दोस्त निशाना सिंह हैं जो उनके हर काम में हमेशा साथ रहे हैं और उनकी संस्था के सभी काम वही करते हैं उनके चेहरे के पीछे सब काम वही करते हैं  उनके काम से ही समाज में प्रमोद चौहान की पहचान है , निशान सिंह ही उनकी सभी योजनाएं तैयार  करते हैं जिससे वह समाज में अपना प्रभाव छोड़ पाते हैं एक तरह से निशान सिंह ने ही उनको यह पहचान दी है निशान सिंह  को अपना बच्चा  विदेश में पढ़ने भेजने के लिए  बहुत  धनराशि की आवश्यकता पड़ती है निशान सिंह प्रमोद से धन मांगता है और प्रमोद वादा करता है कि समय पर आपको जरुर मदद करेगा लेकिन वह समय भी आया निशान सिंह को पैसे की सख्त जरूरत थी लेकिन प्रमोद चौहान ने हर बार किसी ना किसी बहाने से टालता रहा और वादा करता रहा, तसल्ली देता रहा कि जरूर सहायता करूंगा आज नहीं तो कल ।

फ़िलहाल आप कहीं से काम चला लीजिए परंतु निशान सिंह समझ गया कि वह सिर्फ कहता है मेरे काम आने वाला नहीं इस तरह निशान सिंह ने अपने रिश्तेदारों व बैंक लोन लेकर अपने काम को अंजाम दिया इसी बीच प्रमोद चौहान अपने लिए बड़ा होटल खरीदता है और बैंक की किस्त में कम पैसे होने पर निशान सिंह से पैसे मांगता है कि 2 दिन के बाद लौटा दूंगा और निशान सिंह बेफिक्र होकर थोड़ी धनराशि उसको देता है वह ले लेता है वह 15 दिन बाद या एक महीने बाद लौटता है यह कई महीने होता है निशान सिंह ने इस घटना के बाद उससे पैसे मांगने बंद कर दिए लेकिन वह फिर भी मांग लेता है हर महीना किस्त के लिए पैसे मांग लेता है निशान सिंह वह भी दे देता है यह दोस्ती पैसे के मुकाम पर आती है तो दोनों दोस्तों में किस तरह का लेन देन है यह निशान सिंह सोचता है और समाज निशान सिंह को प्रमोद चौहान का सबसे पक्का दोस्त और उसकी नींव समझता है और समाज निशान सिंह की पीठ थपथपाता है लेकिन प्रमोद चौहान ने निशान सिंह के साथ क्या व्यवहार किया यह निशान सिंह का दिल जानता है।


सूबे सिंह सुजान

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

स्वागतम

वह घर के आंगन को साफ़ कर रहा है।  आसपास खडी़ घास के पौधों को क़रीने से साफ़ कर रहा है । कुछ फूल के पौधे लगा रहा है उनको किस जगह लगाना है यह बार बार सोचकर,समझकर निश्चित करता है। सोचता है यहां यह ग़ुलाब ठीक है, वहां पर चमेली और कहीं कुछ तो कहीं कुछ, उसके मन में उदेड़बुन चल रही है वह यहां से गुजरने पर शायद इस बात की तारीफ करे  या इस बात की, वह पौधों को लगाने से पहले सोचता है कि कौन सा पौधा कहां उसको अच्छा लगेगा,वो आएगी तो उसे मेरे घर आने के रास्ते में कोई तक़लीफ न आए दुनिया के क्या हाल हैं कौन क्या कर है सूरज कब आया,कब गया, रास्ते से कौन कौन गुज़रा, हवा कब चल रही है,कब नहीं चल रही है,कितनी गर्मी है या सर्दी है उसे अन्य कोई अहसास नहीं केवल एक उसके आने के अहसास के अलावा।

वह आए या न आए लेकिन वह उसके आने की तैयारी कर रहा है अपने अंदाज से, अपना समय गुजार रहा है वह अपने मन में उसके लिए  पूरी ुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुदुनिया बसाए हुए
 है । 

शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

#अनकही 1 यथार्थ कहानी। #अपना धोखा

पिता जी अनपढ़ व बहुत भोले भाले थे वे दूसरे व्यक्ति की चालबाजी को नहीं समझते थे और इस वज़ह से ज़िन्दगी में अनेक बार धोखा खाया, या यूं कहें कि धोखा खाते खाते अपनी भूख मिटाते थे।

  • भारत में जिस समय कृषि परांपरागत तरीके से की जाती थी और सबसे प्रथम समय में बिजली के ट्यूवैल से खेती की जाने लगी तो हमारे गांव में शायद केवल पहला बिजली से संचालित ट्यूबवेल लगा था और उसके सं
को ठीक प्रकार शिक्षित लोग कर पाते थे। लेकिन पिता जी यह सीखाने के बाद तो कर सकते थे लेकिन उनके बड़े भाई के तो बेटे शिक्षित थे जो अपना खेती का कार्य तकनीक को समझ कर कर लेते थे परन्तु छोटे भाई जो गांव में केवल पहले स्नातक व्यक्ति थे, वे कोई भी जानकारी न देकर हर बात में मज़ाक उड़ाते थे व धूर्तता पूर्वक व्यवहार करते थे।

जब पहले वर्ष धान के खेत में बिजली के ट्यूवैल से पानी दिया जाता था तो सबके खेत में पानी लगाने की बारी आती थी चार भाईयों के खेत में पानी देने की बारी निश्चित कर दी गई थी सब अपने समय पर पानी देने लगे व धान रोपाई हो गई थी।
जब पिता जी के खेत में सबसे बेहतर धान की फ़सल लहराने लगी तो खेत सबके आकर्षण का केन्द्र बन गया और उनकी मेहनत की तारीफ होने लगी।
अब धान की फ़सल दाना लेने की तैयारी में थी और बरसात का मौसम जा चुका था तो खेत में पानी केवल ट्यूबवेल से ही संभव था तो सब अपनी अपनी बारी पर पानी दे थे। अब जिस दिन पिता जी की पानी की बारी थी तो चाचा जी ने बिजली के फ्यूज को हटा दिया जिससे मोटर बिजली होने पर भी नहीं चली, पिता जी ने अपने भाई को कहा कि भाई देखना पानी की मोटर नहीं चल रही है जबकि बिजली है तो चाचा ने कहा कि मुझे क्या मालूम,तू खुद पता कर तेरी बारी है पिताजी ने दरख्वास्त भी कई,हाथ जोड़कर विनती की लेकिन वे अनपढ़ गंवार कहते हुए चले गए।
उसके बाद पिता जी ने अपने बड़े भाई के बेटों से निवेदन किया, लेकिन उन्होंने कहा कि तू और तेरा भाई जाने हमें क्या लेना? 
इस तरह एक बारी निकली, फिर चार दिन बाद बारी आई वह भी उसी तरह चाचा जी की मेहरबानी से निकल गई और ऐसा करते करते फ़सल उस समय सूख गई जब उसमें दाने पड़ने वाले थे।
पिताजी और मां दोनों सबकी ओर आस भरी निगाहों से देखते लेकिन कोई मदद नहीं करता मां पिताजी के बड़े भाई के बेटों का खाना बनाती थी क्योंकि ताई बहुत ज्यादा बीमार थी और उन चारों बड़े भाइयों की उद्दंडता को भी झेलती थी लेकिन जब फ़सल सूखने की बात करती तो वे खूब हंसते।
इस तरह फ़सल सूख गई और मां व पिता को रोते रोते  गांवके लोगों से खाने के लिए भी मांगना पड़ा और हम चार छोटे छोटे भाइयों का पेट भरना पड़ा था यह सब देखकर चाचा बहुत खुश था जैसे उनकी मुराद पूरी हो गई थी।

सूबे सिंह सुजान

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

गद्य काव्य एक जटिलता पैदा करना है।

पिछले दिनों एक परिचर्चा हो रही थी, जिसमें गद्य काव्य को परिभाषित करने पर चर्चा थी। 
जब हमारे पास अनेक काव्य विधा उपलब्ध हैं तो उसके बाद भी हम ऐसी काव्य विधा को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं जो अपने नामकरण से ही यह स्पष्ट करती है कि वह कोई एक स्पष्ट विधा नहीं है किसी विषय या विधा का स्पष्ट होना बहुत आवश्यक है यदि वह स्वयं ही स्पष्ट नहीं है तो हम उसके साथ जबरदस्ती या बलात्कार कर रहे हैं यह स्वयं स्पष्ट हो जाता है।

यह एक उदाहरण से और स्पष्ट हो जाता है यह इस प्रकार है कि जैसे कोई शराबी एक या दो पैग पीने के बाद अपने आनंद के योग्य हो जाता है (जिसे वह आनंद कहता है) अर्थात उसे आवश्यक नशा हो जाता है परन्तु वह उसके बाद भी अनेक प्याले पीता है जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी बस वह और परेशानी को बढ़ाने की कोशिश करता है,वह समस्याग्रस्त हो रहा होता है,उसे यहां तक चैन नहीं है वह अपने लिए व अन्यों के लिए जटिलता पैदा कर रहा होता है।
इसी प्रकार हम गद्य काव्य कहने के साथ कर रहे हैं हम अनावश्यक प्रयोग कर रहे होते हैं हम लेखन में जटिलता पैदा कर रहे होते हैं जब हमारे पास अपनी बात कहने के लिए अनेक गद्य विधा उपलब्ध हैं व अनेकों काव्य विधा उपलब्ध हैं तो उसके पश्चात भी हम काव्य विधा से छेड़छाड़ क्यों कर रहे हैं?
इसके उत्तर में हम कह सकते हैं कि यह नव प्रयोग है हां नव प्रयोग होने चाहिए लेकिन प्रयोग ऐसा भी न होना चाहिए जो स्पष्ट ही न हो और वह अनावश्यक जटिलता पैदा न करता हो।
हम मनुष्य जीवन के विकास पर एक नज़र डालें तो पाएंगे कि मनुष्य में पुरुष, पुरुष ही है और स्त्री, स्त्री ही है। दोनों का मिश्रण नहीं हुआ है हां कुछ अपवादों को छोड़कर, लेकिन अपवाद जो हुआ है वह फलित नहीं हो सकता उसका कोई उद्देश्य नहीं हो पाया वह प्राकृतिक नहीं हो पाया।
मनुष्य के कर्मिक विकास प्रक्रिया के प्रमाण हजारों वर्षों तक के उपलक्ष्य हैं हमारे पास रामायण, महाभारत व वैदिक संस्कृति का साहित्य उपलब्ध है जिससे हजारों वर्षों का मनुष्य का जीवन व विकास का पता चलता है जिससे हम यह अनायास जान सकते हैं कि मनुष्य मौलिक रूप से आज भी वही है। लेकिन मनुष्य ने जीवन के साथ अनेक प्रयोग किए हैं जिनमें कुछ प्रयोग सफल हैं और मनुष्य के लिए बहुत कार्यों को सुगम बनाया है परन्तु कुछ प्रयोग मनुष्य जीवन को जटिल भी बनाते हैं जो उसके अस्तित्व पर ख़तरा पैदा करते हैं जैसे पुरुष को स्त्री व स्त्री को पुरुष में परिवर्तित करना या परमाणु जैसे घातक हथियारों का निर्माण करना आदि।
तो कुल मिलाकर यह एक जटिलता पैदा करना है। बहुत चीजें आवश्यक होती हैं लेकिन कुछ चीजें अनावश्यक भी होती हैं लेकिन प्रकृति ने हर चीज आवश्यक बनाई है सभी वस्तुएं, सभी के लिए आवश्यक नहीं हैं।

रविवार, 21 जून 2020

Those winter Sunday's

Those Winter Sundays

Robert Hayden

“Sundays too my father got up early

and put his clothes on in the blueblack cold,

then with cracked hands that ached

from labor in the weekday weather made

banked fires blaze. No one ever thanked him.”

(Full poem unable to be reproduced due to copyright)

VOCABULARY

Blueblack — a mixture of a blue and black colour

Austere — harsh, serious, strict, emotionally cold, no comfort or luxury.

Chronic — something that happens all the time, can relate to pain or suffering

Indifferently — not caring or being emotional about something, neither good or bad.

STORY/SUMMARY

Stanza 1: The speaker’s father woke up early on cold Sunday mornings. The father is a physical labourer as he works outside and has sore hands. The persona remarks that nobody was grateful for his effort.

Stanza 2: The persona would hear his father wake up and as the father woke up he would heat the house for the speaker and presumably the rest of the family. The persona also feels the constant pain his father is in, and the house seems to reflect this pain.

Stanza 3: The persona speaks unemotionally to the father, despite the fact that the father put so much effort in to get the house warm and also polished the boy’s shoes. He says he didn’t understand at the time that the father’s behaviour was an act of love because he seemed cold and distant.


Robert Haydon की नज़्म Those Winter Sundays.

का तर्जिमा (on Father's Day)


कड़कती ठंड में इतवार को भी बर्फ़बारी में

सहर होने से पहले बाप मेरा जाग उठता है

पहन लेता है पोशाके-मशक़्क़त रोज़ की अपनी

फटे महनतज़दा हाथों से सुलगाता है आतशदां

कि  हों महफ़ूज़ घर के लोग मौसम की अज़ीयत से,

ग़ज़ब है कोई उसका शुक्रिया तक भी नहीं करता!


मैं उस दम जागता होता हूं और महसूस करता हू़

कि कैसे सर्द रुत का टूटता है क़हर हर जानिब,

मगर जब गर्म हो जाते हैं कमरे आग से  आख़िर

तो वो मुझ को जगाने के लिए आवाज़ देता है

मैं आहिस्ता से उठता हूं, पहनता हूं क़मीज़ अपनी

मुझे इस घर के ग़ुस्से का हमेशा ख़ौफ़ रहता है,


बड़ी ही बेख़्याली से मैं उस से बात करता हूं

वो जिस ने घर से सर्दी को अभी बाहर निकाला है

मिरे जूते भी चमकाए हैं जिस ने अपने  हाथों से!

मैैं क्या जानूं मैं क्या समझूं मैं क्या समझूं मैं क्या जानूं

महब्बत के भी क्या क्या फ़र्ज़ होते हैं निभाने को!!

(मुतरज्जम डा़ के  के रिषि)

ओरहान पमुक पिता के बारे में, अनुवाद-गीत चतुर्वेदी


पिता के बारे में : ओरहान पमुक
----

उस रात मैं देर से घर पहुंचा था। पता चला, पिताजी की मृत्यु हो गई है। क़रीब दो बजे रात मैं उनके कमरे में गया, ताकि उन्हें आख़िरी बार देख सकूं। सुबह से फोन आ रहे थे, लोग आ रहे थे, मैं अंत्येष्टि की तैयारियों में लगा हुआ था। लोगों की बातें सुनते हुए, पिताजी के कुछ पुराने हिसाब चुकता करते हुए, मृत्यु के काग़ज़ात पर हस्ताक्षर करते हुए बार-बार मेरे भीतर यही ख़याल आ रहा था, हर क़िस्म की मौत में, मरने वाले से ज़्यादा महत्वपूर्ण, रस्में हो जाती हैं।

एक दिन मैं किसी को बता रहा था, मेरे पिताजी ने मुझे कभी डांटा नहीं, कभी ज़ोर से नहीं बोला, मुझे कभी नहीं मारा। उस समय मुझे उनकी दयालुता के कितने क़िस्से याद आए। जब मैं छोटा था, जो भी चित्र बनाता था, मेरे पिताजी कितनी प्रशंसा के भाव में भरकर उन्हें देखते थे। जब मैं उनकी राय पूछता था, तब वे मेरे लिखे हर वाक्य को इस तरह पढ़ते, जैसे मैंने मास्टरपीस लिख दिया हो। मेरे बेस्वाद और नीरस चुटकुलों पर वह ठहाके लगाकर हंसते थे। अगर बचपन में उन्होंने मेरे भीतर वह विश्वास न भरा होता, मैं कभी लेखक नहीं बन पाता। हम दोनों भाइयों में उन्होंने बचपन से ही यह विश्वास रोपा कि हम होनहार और दूसरों से अलग हैं। वह ख़ुद के बारे में यही सोचते थे कि वह सबसे अलग हैं और उनका मानना था कि हम उनके बेटे हैं, इसलिए हमें भी वैसा ही होना है।

उन्होंने कई किताबें पढ़ी थीं, वह कवि बनना चाहते थे, वैलरी की कविताओं का अनुवाद भी किया था। जवानी में उन्होंने कई किताबें जुटाई थीं और जब मैंने उन्हें पढऩा शुरू किया, तो उन्हें ख़ुशी हुई। वह किताबों को मेरी तरह उत्तेजना में भरकर नहीं पढ़ते थे, बल्कि वह दिमाग़ में चल रहे विचारों को हटा देने और आनंद के लिए पढ़ते थे और ज़्यादातर किताबों को बीच में छोड़ देते थे। दूसरे पिता अपने बच्चों से सेनापतियों की तरह बात करते थे, लेकिन मेरे पिता बताते थे कि कैसे उन्होंने पेरिस की गलियों में सार्त्र और कामू को चलते हुए देखा है। अठारह साल बाद जब मेरा पहला उपन्यास प्रकाशित हुआ, उन्होंने मुझे एक सूटकेस दिया। उसमें उनकी डायरी, कविता, नोट्स और साहित्यिक लेखन था। उन्हें पढक़र मैं बहुत असहज हो गया। वह सब उनके भीतर के जीवन के दस्तावेज़ थे। हम अपने पिता को एक आम इंसान की तरह कभी नहीं देख पाते, हम चाहते हैं कि वह हमेशा हमारे आदर्श के रूप में रहें, जैसा हम उन्हें अपने भीतर बनाते आए हैं।

कॉलेज के दिनों में जब मैं बहुत अवसाद में था, मैं सिर्फ़ उनकी प्रतीक्षा करता था कि वे आएं, डिनर टेबल पर हमारे साथ बैठें और ऐसी बातें बोलें कि हमारा मन खिल उठे। छुटपन में मेरा पसंदीदा शौक़ था कि उन्हें देखते ही मैं उनकी गोद में चढ़ जाऊं, उनकी गंध महसूस करूं और उनका स्पर्श करूं। मैं चाहता था कि मेरे पिता मुझसे कभी दूर न जाएं, फिर भी वह दूर गए।

जब वह सोफ़ा पर बैठकर किताबें पढ़ते थे, कभी-कभी उनकी आंखें पन्ने पर से हटकर कहीं दूर देखने लग जातीं, वह अपने में खो जाते। तब मुझे लगता, मेरे पिता के भीतर कोई और शख़्स भी रहता है, जिस तक मेरी पहुंच नहीं है और वह किसी और ही जीवन के स्वप्न देखता है, तब मुझे बुरा लगता। कभी-कभी वह कहते, मैं उस गोली की तरह महसूस करता हूं, जिसे बिना किसी कारण दाग़ दिया गया है। जाने क्यों मुझे इस बात पर ग़ुस्सा आता था। शायद भीतर ही भीतर मैं उनके इन पहलुओं से दूर भागना चाहता था।

बरसों बाद, जब मेरे भीतर से यह ग़ुस्सा निकल चुका था, मैंने अपने पिता को उस तरह देखना शुरू किया कि उन्होंने कभी हमें डांटा तक नहीं, मारना तो दूर है, मैंने पाना शुरू किया कि हम दोनों के बीच गहरी समानताएं हैं। जब मैं किसी मूर्ख पर गुर्राने लगता हूं, या वेटर से शिकायत करता हूं, या अपने ऊपरी होंठ काटता हूं, या किसी किताब को आधा ही पढक़र छोड़ देता हूं या अपनी बेटी का चुंबन लेता हूं, या जब जेब से पैसे निकालता हूं या किसी अजनबी के स्वागत में हल्की-फुल्की बातें करता हूं, मुझे लगता है, मैं अपने पिता की नक़ल कर रहा हूं। यह नहीं कि मेरे हाथ, पैर, कलाई या मेरी पीठ पर बना तिल उनके जैसा है, बल्कि यह ख़याल ही कई बार मुझे डरा देता है कि मैं तो बचपन से ही उनके जैसा बन जाने की प्रतीक्षा कर रहा था। इंसान की मौत उसी दिन से शुरू हो जाती है, जिस दिन उसके पिता नहीं रहते।

--

पिता पर लिखे पमुक के दो निबंधों से चुनिंदा अंश. अनुवाद : गीत चतुर्वेदी, 2014 में नवभारत टाइम्स में प्रकाशित.

सोमवार, 8 जून 2020

ख़ामोशी संतोष पैदा करती है

बहुत दिनों की ख़ामोशी के बाद जब कुछ भी कह नहीं पाया तो महसूस हुआ कि कहना तो होता ही नहीं सब कहा गया है सब लिखा है सब दिख रहा है ।

ख़ामोशी में रहने के बाद एक इत्मिनान पैदा होता है एक संतोष जन्म लेता है और यदि यह महसूस न हो तो समझें आप ख़ामोश नहीं रहे ।
यदि ख़ामोशी के बाद तूफ़ान आने की बात करें यह पागलपन है झुंझलाहट है एक भीतरी भीड़ है जो नकारात्मक विचारों से ठूंस रखी है जो निकलने को बेताब है यह किसी दूसरे ने नहीं भरी थी यह आपने ही भरी थी आपके भीतर कोई ओर कुछ नहीं भर सकता जब तक आपकी इजाजत न हो।।

आकाश में हर तरह का विचार, विरोध, प्रेम सब मौजूद है हमें क्या चाहिए यह हमें निर्धारित करना होता है।

शुक्रवार, 29 मई 2020

बच्चा एक बेतरतीबी पहाड़ होता है उसे उम्र भर कटना होता है ।

मनुष्य का बच्चा जब जन्म लेता है तो वह एक बेढ़ंगा,बेतरतीब सा पहाड़ होता है । उसको आदमी बनने के लिए उम्र के बढ़ते बढ़ते कटना होता है ,घिसना होता है जो जो जितना घिसता है वह उतना ही आदमी बनता रहता है । उसको बहुत शिल्पकारों के हाथों से गुजरना होता है लेकिन यह उस पर निर्भर करता है वह कम या ज्यादा शिल्पकारों के हाथों में जाता है । जो जितने ज्यादा शिल्पकारों के हाथों में जाएगा वह उतना ज्यादा प्रतिशत आदमी बन पाएगा । आदमी बनने के लिए बच्चे को शारीरिक आकार बढ़ाना जरूरी नहीं है हाँ उसको आदमीयत का पहाड़ घिस घिस कर छोटे छोटे टुकड़ों में बदलना होता है जितने छोटे टुकड़े अपने कर पाएगा उतना ही आदमी बनकर काम आएगा । तुम्हें हमेशा घिसते रहना चाहिए टूटना ही बौद्धिक है टूटना काम आना होता है दर्द जीने को खूबसूरत बनाता है दर्द आदमीयत में रंग भरता है उसको चित्रित करता है और आकाश में किरण बनाकर फैला देता है जो कभी न कभी इंद्रधनुष बनकर चमकता है । सूबे सिंह सुजान

मंगलवार, 5 मई 2020

केवल पाँच तत्व ही क्रिया करते हैं मनुष्य कुछ नहीं करते मनुष्य क्रिया में प्रयुक्त सामग्री मात्र है

पुरानी बातों को ढूँढ कर फिर से देखो,जाँच करो,परख करो, उठा कर,इधर -उधर से, प्यार से देखना । यदि ऐसा कर पाये तो आप पायेंगे ये पुरानी बातें भी नयी जैसी ही हैं आपको थोड़ा बहुत अंतर दिखाई देगा जबकि अंतर कुछ भी नहीं होता है यह हमारा पूरी तत्लीनता के साथ,ध्यान के साथ वहाँ तक न पहुँचना होता है यदि पूरा पहुँचा जाये तो कोई भी अंतर न पाओगे । सूरज उसी क्रिया में, धरती उसी क्रिया में ,हवा,जल,आकाश सब उसी क्रिया में लगातार व्यस्त रहते हैं आप कहेंगे वे बदलते हैं? नहीं? वे नहीं बदलते ।वे अपने मन को लगाये रखने के लिए ही अपनी करवटें लेते रहते हैं , कभी इधर तो कभी उधर नजरें घुमा कर देखते हैं , आने जाने वालों को देखते रहते हैं बस यही करते हैं लेकिन बदलते नहीं हैं । क्या हम कपड़े बदलने से बदल जाते हैं ? नहीं न रहते तो वही हैं क्या हम नहाने से बदल जाते हैं नहीं बदलते हैं । हाँ हम कपड़े बदलने के बाद या नहाने के बाद तरोताजा या बहुत स्वस्थ होने का अनुभव करते हैं । यही अनुभव वे पाँचों तत्व करते हैं जिनसे जीवन निर्मित हुआ है जब तक हैं तो सर्वकालिक तो जीवन तत्व ही हैं उन्हीं का रूप जीवन में परिवर्तित होता है वही सत्य हैं । मनुष्य कभी बदलता नहीं है या कोई भी जीव,जैसे सदियों पहले चरित्र थे वैसे ही आज भी हैं,वही भावनायें, क्रोध, मुस्कुराहट, संवेदनशीलता आज भी हैं जो सदियों पहले थी, सबसे सटीक व सबसे पुरानी संस्कृति रामायण,महाभारत में रचित चरित्र या संवेदन भी ऐसे ही थे जैसे आज हैं जिससे यह सिद्ध होता है बदलता कुछ नहीं है केवल भौतिक परिवर्तन होते हैं केवल कपड़े बदलने व नहाने का काम ही होता है और वह भी केवल पाँच तत्वों द्वारा होता है यदि हम कपड़े बदल रहे हैं या नहा रहे हैं वह भी पाँच तत्व ही क्रिया कर रहे हैं । सूबे सिंह सुजान

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

नेहरू -"गाँधी सियासत की हवस" नामक पुस्तक का अंश_ लेखक भुवनेश कुमार

ख़ुद को किसानों का हमदर्द समझने वाले अपने भाई सुजान की सेवा में विनम्र निवेदन बड़े ज़ोर-शोर से प्रचारित और महा-झूठ से प्रेरित अन्ध-विश्‍वास यह है; कि ‘किसान’ भारत का अन्नदाता है; इसके उलट तल्ख़ हक़ीक़त यह है; कि सर्व प्रथम वैदिक युग में आर्यों ने ही; अपने प्रभुत्व के आरम्भिक-काल में बड़े पैमाने पर जंगलों को काटकर; खेती को बढ़ावा देने वाली नीति के ज़रिये श्रेष्‍ठ पुरुष को ‘अन्न-दाता’ और श्रेष्‍ठ स्त्री को ‘अन्नपूर्णा’ कहकर गौरवान्वित किया. खेती को सर्वोत्तम व्यवसाय समझकर अपनी लौकिक आस्था के सहारे ही; हमारे समाज ने औद्योगिक और व्यापारिक सम्पन्नता के विविध सोपान चढ़कर भारत को दुनिया भर में ‘सोने की चिड़िया’ के नाम से ख्याति प्रदान करवाई... किन्तु समूचे विश्‍व को एक कुटुम्ब मानकर सभी के सुख की कामना करते हुए; तलवार की बजाय; अध्यात्म से अपने ‘राज्य’ का विस्तार करने वाले ‘विश्‍व-गुरु’ ने ‘आत्म-रक्षा’ की उपेक्षा की क़ीमत अनेक सदियों की अनवरत ग़ुलामी का अवाञ्छित वरण करके चुकाई. मुग़लों से पहले भारत में आने वाले सभी बर्बर लुटेरों ने कभी अज्ञानतावश; धरती के वक्ष पर लहलहाती समृद्ध फ़सलों को अकारण अपने घोड़ों की टापों से रौंदा; तो कभी अहंकारवश उन्हें जलाकर; हमारे परिश्रमी किसानों को हतोत्साहित करने की भरसक चेष्‍टा की... मुग़लों ने भी भारी-भरकम राजस्व और ‘जज़िया’ जैसे अमानुषिक करों के मारक प्रहारों से घनघोर आपदाओं में घिरी होने के बावजूद; अब तक कृषि को ही सर्वोत्तम व्यवसाय मानने वाले भारतीय किसान की कमर तोड़ने की जीजान से कोशिश की; किन्तु कर्मठता से लैस ‘अन्नदाता’ की जिजीविषा पहले की तरह अपराजेय रही और कृषि अधिकांश भारतीय नागरिकों की आजीविका का मुख्य साधन बनी रही... भारत की खेती का सर्वाधिक विनाश पहले लुटेरी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने; फिर मक्कार अंग्रेज़ी सरकार ने और बाद में ब्रिटिश सरकार के कुटिल उत्तराधिकारी मोती के जारज सपूत जवाहर ने अपने शासन-काल में किया. स्वतंत्र भारत में लालबहादुर शास्त्री के डेढ़ वर्षीय शासन-काल की बहुत छोटी-सी अवधि में अमरीका से अन्न के आयात को रोककर; भारतीय किसान के सहयोग से शुरू की गई ‘हरित क्रान्ति’ के सिवा कदापि कोई ईमानदार कोशिश नहीं हुई. भारतीय किसान के दुर्भाग्य से; युद्ध में हारकर बदनाम हो चुके पाकिस्तान के राष्‍ट्र-पति अयूब ख़ान, जगजीवन राम, यशवन्त राव चव्हाण, स्वर्ण सिंह, ऐलैक्सी कोसीगिन, ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो और ख़ुद को अपनी ख़ानदानी सल्तनत से महरूम समझ रही मोती की ख़ुराफ़ाती पोती इन्दिरा ने ताशकन्द में रची गई साज़िश में परमवीर लालबहादुर को मरवाकर; किसान अन्नदाता के सीने पर अपनी दिग्विजय का झण्डा गाड़ दिया और... लालबहादुर शास्त्री के बाद ख़ुद के किसान होने का दावा करने वाले तमाम सियासतबाज़ किसान कम और ज़मींदार ज़्यादा थे. उन्होंने किसानों के नाम पर मुफ़्त बिजली, सिंचाई-सुविधाओं, ब्याज़-मुक्‍त कर्ज़, सस्ती खाद आदि का अकूत लाभ अपने लगुओं-भगुओं को देने-दिलाने के दुष्कर्म ही अधिक किये हैं... विश्‍व-बैंक के दुलारे, नरसिंह राव के संकट-मोचक, सोनिया के भक्‍त और अन्तर-राष्‍ट्रीय ख्याति वाले महान अर्थ-शास्त्री श्री मनमोहन सिंह के मुबारक क़दम भारत की राजनीति में पड़ते वक़्त (1991 में) खेती कर रहे लोगों में 54 प्रतिशत भूमिहीन-कृषि-मज़दूर थे. तब से अनेक छोटे और ग़रीब किसान लुट-पिटकर भूमिहीन-कृषि-मज़दूरों की बिरादरी में शामिल हो चुके होंगे. इसके बावजूद यदि आजकल भी; कुछ छोटे और ग़रीब किसान रोज़गार के किसी अन्य साधन के न होने के कारण; मजबूरी में खेती के काम में लगे हुए हैं; तो वे अपनी उपज को बेचने की बजाय; केवल अपने गुज़ारे के लिये ही खेती करते हैं. अपनी अति छोटी जोतों के चलते; उनके लिये मण्डी में बेचने के लिये; फ़सल उगाना पूरी तरह असम्भव हो चुका है... मण्डी में बिकने के लिये आई तमाम फ़सलें सम्पन्न और धनी किसानों की होती हैं. ऐसे सभी ‘किसानों’ की खेती को पूरी तरह उजरती खेती कहना चाहिये. इसलिये आज के महान भारत के वास्तविक ‘अन्नदाता’ का पद ‘किसान’ को नहीं; बल्कि ‘भूमिहीन-कृषि-मज़दूर’ को दिया जाना चाहिये... शायद इसीलिये मनमोहन की तरह पढ़-लिखकर ‘बड़ा आदमी’ बनने की तमन्ना करने वाले किसी वाम-पन्थी, दक्षिण-पन्थी, मध्य-पन्थी या (केजरी-छाप) लुप्‍त-पन्थी राज-नेता के मन में इस तथाकथित किसान के लिये किसी प्रकार की मानवीय संवेदना का नामो-निशान भी दिखाई नहीं देता... बोल जमूरे जय-जय; मेरा भारत देश महान... (मेरी प्रकाश्य पुस्तक ‘नेहरू-गाँधी-सल्तनत में सियासत की हवस’ में से उद्धृत) *भुवनेश कुमार* फरीदाबाद

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

मनुष्य व उसकी धारणायें

हम पूरे जीवन कुदरत को समझते रहते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि फिर भी पूरी तरह समझ जायें । हम जीवन भर भगवान,प्रकृति,धर्म,अधर्म के विषय में अपनी धारणाओं को निर्मित करते रहते हैं लेकिन पूर्णतः नहीं समझ पाते । कुदरत ही शाश्वत है । हम चले जाते हैं लेकिन कुदरत अपने आप में परिवर्तन करती रहती है और शाश्वत बनी रहती है । मनुष्य का यही कर्तव्य होना चाहिए कि कुदरत के बहाव के अनुसार उसके हर कण,संवेदना को समझ कर जीवन को,शाश्वत सत्य समझ कर ,सबके साथ जिये ।

कविता -- असहमतियाँ

असहमतियाँ हमेशा प्रकृति के खिलाफ होती हैं जो हमारी इच्छाओं का पुलिंदा हैं बरसात नहीं आई तो असहमति आई तो असहमति । गर्मी हुई तो असहमति नहीं हुई तो असहमति धूप, हवा, के साथ भी ऐसा ही व्यवहार प्रकट करते हैं । नदियों को मोड़ना मनुष्य की आसानी है किन्तु प्रकृति से छेड़छाड़ है । असहमतियाँ मनुष्य का विस्तार बढ़ाती हैं और प्रकृति को सीमित करती हैं । एक इंजन मनुष्य के काम आसान करता है लेकिन प्रकृति का शोषण करता है । प्रेम के लिए प्रथम भाव में असहमति सहन करना सबसे कठिन है लेकिन सत्य प्रेम ही असहमति सहन करता है जैसे प्रकृति बहुत सहन करती है लेकिन हद से ज्यादा तो प्रकृति भी सहन नहीं करती है वह सीमाओं को लांघने पर रूदन करती है तांडव करती है ।

गुरुवार, 19 मार्च 2020

भारतीय संस्कृति के तत्व व मानव कल्याण की उपयोगिता

भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों में कुछ तत्व बहुत गहन चिंतन का विषय आजकल बन रहे हैं यह नयी महामारी करोना वॉयरस के संदर्भ में देखा जा सकता है । 1 झूठा न खाना व पीना -- हमारी संस्कृति में बुजुर्गों को कहते व करते देखा गया है कि कभी किसी दूसरे का झूठा न खायें व पीयें । इसके तात्पर्य यही रहे थे कि हमें दूसरे व्यक्ति से संक्रमण न फैले । यही बात विज्ञान कहता है । 2 नमस्ते व आदर सत्कार का तरीका -- भारतीय समाज व संस्कृति में अतिथि व आगंतुक का स्वागत दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए किया जाता रहा है । जिसका तात्पर्य यह रहा है कि सामने वाले का पूर्ण आदर किया जा रहा है अपने शरीर के दोनों हाथों को जोड़कर व अमुक व्यक्ति से संक्रमण न फैले इस तथ्य को ध्यान में रखकर हाथ भी न मिलाना पड़े । 3 राम राम कह कर बोलना प्रारंभ करना -- अपरिचित व्यक्ति से राम राम कह कर बोलना प्रारंभ करते थे जिससे सामने वाले अपरिचित व्यक्ति का प्रत्युतर मिलता था व उसके बोलने से ही उसकी भाषा,शैक्षणिक स्तर एवं हावभाव का आभास हो जाता था जिसे परमात्मा से जोड़ दिया था । निष्कर्ष -:- भारतीय संस्कृति के आचार व्यवहार के सिद्धांत मनुष्य की भलाई पर आधारित हैं वे मनुष्य जीवन की पद्धति को विज्ञान की कसौटी पर खरा उतारते हुए जीवन में प्रयुक्त करने को बल देती है एवं प्रत्येक पक्ष विज्ञान पर निर्भर है व उच्च मनुष्यता के गुणों को ग्रहण करके संप्रेषित करती है ।

मंगलवार, 17 मार्च 2020

करोना नई बात नहीं है यह मनुष्य के अप्राकृतिक होने का उदाहरण है ।

मनुष्य प्रकृति का अभिन्न अंग है आप ऐसे समझें कि जैसे कोई भी जीव,पेड़ -पौधा या तिनका मात्र यहाँ पृथ्वी पर उपस्थित है वैसे ही मनुष्य भी उपस्थित है । मनुष्य की कठिनाई यहाँ से शुरू होती है जब मनुष्य स्वयं को पृथ्वी पर उपस्थित अन्य वस्तुओं से भिन्न व विशेष समझने लगता है यही वह स्थिति है जिसे अहंकार भी कहा गया है मनुष्य जीवन के प्रारब्ध से बहुत विशाल शरीर का मालिक रहा है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वैसे ही इसका प्रयोग करता रहा है जैसे कोई भी पशु या पक्षी अपने शरीर का इस्तेमाल करते हुए आप देखते होंगे । लेकिन आजकल जबसे मनुष्य ने पशुओं का अपने बाजारीकरण के लिए प्रयोग करना शुरू किया है तबसे मनुष्य के कब्जे में पशुओं की दशा भी मनुष्यों जैसी हो गई है । परंतु वर्तमान समय में मनुष्य शरीर का प्रयोग करना बंद कर चुका है और इसकी अपेक्षा बीमारियों से बचने के लिए दवाईयों का बेतहाशा प्रयोग मजबूरी वश करता है मनुष्य अपने प्राकृतिक कार्यों को न करके अप्राकृतिक, अमानवीय कार्यों को कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति से सहयोग कम मिल रहा है क्योंकि मनुष्य प्रकृति से बाहर जा रहा है अलग थलग हो रहा है प्रकृति से आत्मसात ही जीवन है वह पृथ्वी से घुल मिल कर ही सजग रह सकता है वरना खंडित हो जाएगा । मनुष्य की आयु, आकार, मन मस्तिष्क, स्मरण शक्ति, व खान पान सब कम हो रहा है । यह सब मनुष्य की प्रकृति में बदलाव के कारण ही संभव हो रहा है । करोना जैसी महामारी मनुष्य की अप्राकृतिक छेड़छाड़ का परिणाम ही तो है ।मनुष्य को करोना पर जीत पाने के लिए सजग होकर प्रकृति से सहजता बनाकर उसका अंग बनकर ही रहना होगा ।

शनिवार, 28 दिसंबर 2019

भारतीय संस्कृति के गुण

<इस देश में मानव के हर प्रकार के व्यवहार को संस्कृति, त्योहार में ढाला गया है इसका अर्थ यह है कि मानव का यह व्यवहार प्रारंभ से ऐसा ही है और ऐसा ही रहेगा , हाँ केवल वस्तुएँ,तकनीक बदलती हैं । रावण,राम, सब हमारे चरित्र हैं यह त्योहार हमें प्रतिबिंबित करते हैं हम स्वयं को विद्वान प्रदर्शित करते हुए हर पुरातन कथा, ग्रंथ आदि में कमियाँ निकालते हैं न कि हम विद्वान ही होते हैं दरअसल हम कंई बार वास्तविकता को पूर्णतः समझ पाने में असमर्थ होते हैं सबकी बुद्धिलब्धि अलग अलग स्तर पर रहती है यह प्राकृतिक ही है हम कोई इंजेक्शन देकर किसी का बुद्धि स्तर नहीं बढ़ा सकते केवल शिक्षा ही एक जरिया है और यह बौद्धिक है न कि तकनीकी । मनुष्य प्रकृति से ही हर ज्ञान प्राप्त करता रहा है और करता रहेगा वास्तव में मनुष्य का अपना निर्माण कुछ नहीं है सब कुछ प्रकृति से ग्रहण करता है । सूबे सिंह सुजान dir="ltr" style="text-align: left;" trbidi="on">

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

मौत डरती है ।

माँ मौत को बुलाती है सारे देवी व देवताओं को पुकारती है कहती है मुझे मारो मुझे ले जाओ लेकिन माँ के देवी व देवता पत्थर में रहते थे उनके टुकड़े करके लोग एक दूसरों को मार रहे थे मानवता को चोट लग रही थी मानवता मर रही थी मानवता को मौत आ गई लेकिन माँ के हर रोज बुलाने पर भी मौत नहीं आती माँ अपने जीवन की पिछली सब घटनाओं को याद करती है कभी रोती है कभी सख्त तेवर में देवताओं को कोसती है । दर्द जिंदा है दवाइयाँ बेअसर हैं दर्द के हर प्रकार माँ देख चुकी है माँ के दर्द के अनुभवों को कोई लेना नहीं चाहता लेकिन जब दर्द आएगा तो सबको लेना ही पड़ता है । जीवन में कोई कितना भी सख्त, मजबूत रहा हो लेकिन सब किसी न किसी समय बहुत डरते हैं कोई भी सबके साथ एक सा व्यवहार नहीं कर पाता मौत सबसे क्रूर होने के बावजूद भी डरती है मैंने देखा है माँ से,मौत डरती है माँ से,मौत डरती है ।। सूबे सिंह सुजान

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

डॉ सत्य प्रकाश तफ़्ता ज़ारी साहब का लघु जीवन व साहित्यिक चरित्र चित्रण

डॉ सत्य प्रकाश तफ़्ता ज़ारी साहब जी दिनांक 15/12/2019 को सुबह 7:30 इंतकाल हो गया है उनका जन्म 4 नवम्बर 1933 को रादौर, जिला यमुनानगर में हुआ था उन्होंने वे एम एस सी, पी एच डी थे प्राणी विज्ञान विभाग कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में प्रोफेसर,विभागाध्यक्ष एवं डीन साइंस फैक्लटि के पद से ग़ नवम्बर 1993 को सेवानिवृत्त हुए । विज्ञान के क्षेत्र में 180 से अधिक शोध पत्र, विश्व की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित व उनके मार्गदर्शन में 14 छात्र व छात्राओं ने पी एच डी की । वे तीन वर्ष तक न्यूरो साइंस विभाग यरकीज़ रीजनल रिसर्च सेंटर, एमरी विश्वविद्यालय, अटलांटा अमेरिका में शोध करके आये हैं साहित्यिक क्षेत्र में उर्दू में पुस्तकें नुक़ूशे नातमाम, हिना की तहरीर, हिन्दी में एहसास, दर्द का रिश्ता अनुवाद NATURE AND INTELLIGENCE अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद व चीन की विचारक पुस्तक TOA TEH KING पर वैचारिक निबंध लिखे । उन्होंने उर्दू भाषा में मुख्यतः ग़ज़लें, क़ितआत, ऱूबाईयात, तज़ामीन, एवं तशातीर व माहिया लिखे तथा उपरोक्त पुस्तकों के अलावा उनका लगभग दस पुस्तकों के योग्य लेखन अप्रकाशित है । वे उर्दू अ़रूज के माहिरे उस्ताद रहे हैं वे उर्वेउर्दू अ़रूज के महान उस्ताद डॉ ओमप्रकाश ज़ार अल्लामी साहब के जानशीन रहे हैं । उर्दू,फ़ारसी,अरबी के उस्ताद रहे साथ ही जियोलॉजी के प्रोफेसर व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में जियोलॉजी विभाग को स्थापित करने वाले व डीन रहे हैं और दो वर्षों के लिए अमेरिका के विश्वविद्यालय में भी अध्यापन किया है अंग्रेजी,हिन्दी,संस्कृत के भी विद्वान व भाषाओं पर पूर्ण अधिकार रखते थे । वहीं वे मनुष्य जीवन में सरल साधा इनसान रहे हैं कभी ईमान नहीं बेचा ज़िन्दगी फ़ाक़ाकशी में गुजारी है बिना पेंशन बुढ़ापे में और बेटियों से कभी कुछ न लेने की जिद रखी लेकिन बेटियों के अलावा कुछ था भी नहीं उम्र के बीमार पड़ाव में बेटियों ने वो सेवा की । उनका साहित्य दर्शन का साहित्य है जिसमें प्रकृति,मनुष्य,पशु पक्षी,समाज,आसमान व जीव प्रक्रिया पर गहन चिंतन है । उनकी कुछ ग़ज़लें व शेर प्रस्तुत कर रहा हूँ । एक खुशबू हूँ ज़माने में बिखर जाऊँगा सबको फरहत से नवाजूँगा जिधर जाऊँगा । मुझे तक़्दीर का शिकवा नहीं है कि मन चाहा कभी होता नहीं है ये दुनिया है तिरी दानिश से बाला (ऊपर) इसे तूने अभी समझा नहीं है न हो मग़रूर तू खुद पर, कि तूने जिसे जाना है पहचाना नहीं है यही सबसे बड़ा है मेरा दावा कि मेरा एक भी दावा नहीं है अनोखे काम कर जाती है च्यूंटी कोई संसार में छोटा नहीं है बशर की शान है पैसे के दम से बशर क्या है अगर पैसा नहीं है सुहाने होते हैं बस दूर के ढ़ोल नज़र आता है जो, वैसा नहीं है हमेशा ग़ैर के कन्धों पे चढ़कर कोई ऊँचा कभी होता नहीं है बहुत दुश्वार है खुद को समझना कि खुद को "तफ़्ता" भी समझा नहीं है । डॉ एस पी तफ़्ता ज़ारी (जानशीन डॉ "ज़ार " अ़ल्लामी)

मंगलवार, 19 नवंबर 2019

तमाशा एक फंतासी दुनिया है ।

तमाशा एक फंतासी है और लोगों को यह बहुत पसंद आता है जब कभी किसी कार्यक्रम में या सड़क,नुक्कड़ पर कोई व्यक्ति यह करे तो लोग बहुत संख्या में बिना बुलाये आ जाते हैं लेकिन यदि कोई बुद्धिजीवी, संस्कारित कार्यक्रम करे तो सुनने वाले नहीं मिलते हैं । ऐसा क्यों ? ऐसा इसलिए क्योंकि लोग सच का सामना नहीं करना चाहते हैं अपितु वह तमाशे से ही मन बहलाना चाहते हैं क्योंकि वास्तविकता से सामना करना पड़ेगा,कार्य करना पड़ेगा,जवाब देना पड़ेगा । लोगों की यही प्रकृति है वे आरामदायक जीवन जीना चाहते हैं वे संघर्ष से भागते हैं । एक उदाहरण वर्तमान जटिल समस्या का ही ले लेते हैं कि आजकल लोग प्रदूषण से बहुत परेशान हैं सोशल मीडिया पर हायतौबा भी खूब करते हैं नारे भी लगाते हैं लेकिन बहुत कम लोग मिलेंगे नारे लगाने वाले भी वे भी केवल फोटो के शौकीन ही । लेकिन समस्या से सामना करना कोई नहीं चाहता, उसका हल निकालना कोई नहीं चाहता हाँ केवल एक दूसरे को दोष दुनियाभर का देते हैं । कोई व्यक्ति स्वयं वातावरण के लिए काम करता नहीं मिलता जो किसान अपने कृषि कार्यों के करने के वशीभूत ही सही साथ साथ में बेहतर वातावरण भी तैयार करते हैं उनको उसका पुरस्कार कभी नहीं मिलता लेकिन साल में एक बार फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना,बुराई,निशाना जरूर मिलता है लेकिन दूसरी तरफ प्रतिदिन पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते कारखाने, ए सी, वाहन, शहरीकरण का कूड़ा,घर से बाहर,सड़क पर,सार्वजनिक जगहों पर बेशुमार पॉलिथीन, प्लास्टिक का बेवजह प्रयोग करने वाले लोगों का कोई दोष ही नहीं,कोई जुर्माना ही नहीं ।जो किसान अपनी फसलों को से साल भर मुफ्त में शुद्ध ऑक्सीजन देता है ,मेढ़ों पर पेड़ लगाता है और उनसे फसल उत्पादन भी कम कर लेता है लेकिन ऑक्सीजन देता है उसको कभी कोई पुरस्कार नहीं,सम्मान भी नहीं मज़े की बात है कोई एन जी ओ बनाता है चार फोटो व समाचार लगाता है किसी नेता को बुलाता है और पुरस्कार पर्यावरण पर पा लेता है इससे भी मज़े की बात यह होती है उन्हें पेड़ों की,फसलों की,पर्यावरण की एक प्रतिशत भी जानकारी नहीं होती । अतः लोग केवल तमाशा देखना चाहते हैं सो इसलिए कुछ लोग तमाशा करके खूब धन्धा कर रहे हैं । सूबे सिंह सुजान कुरूक्षेत्र हरियाणा

सोमवार, 11 नवंबर 2019

ग़ज़ल - फूल को तोड़ना नहीं होता ।

ग़ज़ल
  मिलने का सिलसिला नहीं होता ,
तो ये दिल आपका नहीं होता । 
 आपसे दिल लगा नहीं होता 
 आपसे वास्ता नहीं होता । मेरी चिंता की कुछ वजह होगी बेवजह सोचना नहीं होता । धान तो बारिशों में ही होगा बारिशों में चना नहीं होता । तुम मुझे भी पसंद आ जाते मैं अगर दिलजला नहीं होता । फूल को सिर्फ़ देखना है "सुजान " फूल को तोड़ना नहीं होता । जब हमारी कहासुनी हो जाए कुछ दिनों बोलना नहीं होता । प्यार में जिंदगी लुटा दूँगा हर कोई सिरफिरा नहीं होता । सब मिलेंगे वंहीं,जहाँ से "सुजान" फिर कभी लौटना नहीं होता । :::सूबे सिंह सुजान :::

ग़ज़ल :- ज़िन्दगी आज लघुकथा हो गई ।

एक पुरानी ग़ज़ल , नये दोस्तों के नाम । ग़ज़ल आदमी की ये क्या दशा हो गई ज़िन्दगी आज लघुकथा हो गई । अब वो खुशियाँ कहाँ से आयेंगी, सब ग़मों में जो एकता हो गई । इस तरह टूटते रहे हैं पहाड़, जैसे शिमला भी कालका हो गई । थोड़ी महँगाई कम हुई थी बस, फिर चुनावों की घोषणा हो गई । सारे किरदार ही बदल गये हैं , आत्मा, दुष्ट आत्मा हो गई । मैं हँसा था,वो मर मिटा मुझ पर, मुस्कुराहट भी हादसा हो गई । पाप से बचने के लिए देखो, भूल भी एक रास्ता हो गई । ©सूबे सिंह सुजान